फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   no cash in atm on 6 december

सीजन का सबसे ठंडा दिन ‘कैशलेस’

Wed, 07 Dec 2016 01:54 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुरादाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Wed, 07 Dec 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
no cash in atm on 6 december
कैशलेस एटीएम - फोटो : अमर उजाला
छुट्टी का दिन। खाली जेब। फिर क्या सीजन के सबसे ठंडे दिन मंगलवार को निकल पड़े कैश की तलाश में एटीएम खंगालने। इस एटीएम से उस एटीएम चक्कर लगाते-लगातेे इस सर्दी में पसीने छूट गए। लेकिन शहर के बंद बैंकों के एटीएम ‘कैशलेस’ रहे। एटीएम के बाहर नो कैश का नोटिस चस्पा रहा। जबकि कैश की उम्मीद लगाए लोग एटीएम के बाहर लाइन में खड़े रहे। आखिर में खाली हाथ लौटना पड़ा।  
विज्ञापन


मंगलवार इस सर्दी का सबसे ठंड दिन रहा। परिनिर्वाण दिवस के चलते बैंक सहित सरकारी दफ्तर बंद रहे। इस ठंड में भी लोग घरों से एटीएम के बाहर नजर आए। पीएसी तिराहे पर एसबीआई के एटीएम के बाहर कैश के इंतजार में लोगों ने लाइन लगा दी। लेकिन कैश नहीं आया और लोग मायूस लौट गए।
विज्ञापन


यही हाल पीलीकोठी पीएनबी के एटीएम का रहा। यहां पिछले कई दिनों लोगों को एटीएम से पैसा मिला था। लेकिन मंगलवार को ये भी कैशलेस हो गया। ऐसे सिविल लाइन के एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, एसबीआई सहित दूसरे बैंकों के एटीएम के बाहर नो कैश का नोटिस चस्पा रहा। लोगों का मायूस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो घंटे में नो कैश हो गया पीएनबी का एटीएम
मुरादाबाद। सिविल लाइन पीएनबी के मेन ब्रांच का एटीएम कुछ देर नोट उगलता रहा। लेकिन दो घंटे बाद ही नो कैश हो गया। लाइन में खड़े अपनी बारी का इंतजार कर रहे लोगों वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed