{"_id":"572446bd4f1c1b3969a91dea","slug":"no-action-on-31-sugar-mill-owners","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाओ, पहले उन 31 मिलवालों को पकड़कर लाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाओ, पहले उन 31 मिलवालों को पकड़कर लाओ
पुनीत शर्मा / अमर उजाला, मुरादाबाद
Updated Sat, 30 Apr 2016 11:40 AM IST
विज्ञापन
चीनी मिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश की 31 चीनी मिलों पर पहले से मुकदमे दर्ज हैं। 70 लोग नामजद हैं। चार चीनी मिलों के खिलाफ शुक्रवार को केस करा दिया गया। अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या इनके खिलाफ वाकई कोई कार्रवाई की जाएगी या फिर वैसा ही मुकदमा हुआ है जैसे प्रदेश की 31 मिलों पर पहले हो चुका है।
प्रदेश में 116 चीनी मिलों द्वारा गन्ना खरीद की गई है। अब तो पेराई सत्र भी खत्म हो गया है लेकिन शुगर लॉबी ने भुगतान नहीं किया है। 3 हजार 500 करोड़ दबाए बैठी हैं चीनी मिलें। ऐसा भी नहीं है कि शासन से सख्ती न की जा रही हो। मुकदमे तक लिखे जा रहे हैं। प्रदेश में इस पेराई सत्र में पेमेंट न करने पर 36 मिलों पर केस हो चुका है।
लेकिन मजे की बात देखिए कि पकड़ा किसी को नहीं गया। गिरफ्तारी तो बहुत दूर की बात है दबिश तक नहीं गई। अब फिर चार मिलों पर मुकदमा दर्ज करा दिया है। लेकिन यहां सबसे बड़ा सवाल यह बनता है कि जब पहले ही कोई कार्रवाई नहीं हुई तो अब क्या होगी। कहीं ऐसा तो नहीं कि शासन मिलों पर मुकदमे दर्ज कराकर किसानों को सख्ती का संदेश देना चाहता हो।
विज्ञापन
यह सरकार की कोरी नाटकबाजी है: वीएम सिंह
किसान मजदूर संगठन के अध्यक्ष वीएम सिंह का कहना है कि यह सरकार की नाटकबाजी है। अगर रिपोर्ट लिखा रहे हैं तो गिरफ्तार भी तो कराइए। छापे पड़वाइए। चीनी जब्त करो। एक दो को पकड़कर सरकार जेल भेज दे तो सब सुधर जाएंगे।