फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   nawab released from jail

नौ दिन बाद जेल से रिहा हुआ नवाब, घर में लौटी खुशियां

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
nawab released from jail
मुरादाबाद। गोकशी के झूठे आरोप में नौ दिन से बंद बेगुनाह नवाब शनिवार को जेल से रिहा होकर बाहर निकला तो मां साबिरा, पत्नी राबिया और बच्चों ने डबडबाती आंखों और मुस्कुराहट के साथ उसका स्वागत किया। नवाब ने भी उन्हें गले से लगा लिया। परिवार के लिए यह दिन ईद से कम नहीं था। परिजनों ने मिठाइयां बांटकर खुशियां मनाईं।
विज्ञापन

भगतपुर के मंगा वाला निवासी नवाब को पुलिस ने गोकशी के आरोप में जेल भेज दिया था। जबकि नवाब ने खुद अपने मोबाइल से वीडियो बनाकर पुलिस को सूचना दी थी। अमर उजाला ने इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। तब एसएसपी हेमंत कुटियाल ने एसपी देहात विद्या सागर मिश्र से मामले की जांच कराई। जांच में नवाब निर्दोष पाया गया था। रिपोर्ट के आधार पर शुक्रवार को एसएसपी ने दरोगा सुभाष चंद्र को निलंबित कर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए थे। निर्दोष नवाब की रिहाई के लिए पुलिस ने 169 सीआरपीसी की रिपोर्ट कोर्ट में पेश की। इसके बाद कोर्ट ने नवाब की रिहाई का फरमान जारी किया था। शुक्रवार रात ही फरमान जेल भेज दिया गया था। शनिवार को रिहाई के बाद नवाब बाहर आया तो उसकी मां साबरा ने उसे गले से लगा लिया। बच्चे उजमा, समीर, हिना, आदिया, अबीबा और समद भी अपने पिता से लिपट गए। नवाब के घर आने पर गांव के अन्य लोग भी पहुंच गए। मां और पत्नी ने सभी को मिठाइयां बांटी और खुशी मनाई। देर रात तक नवाब के घर में खुशियाें का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed