फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   muslims protest against central government

एएमयू पर केंद्र सरकार के खिलाफ शांति मार्च

Sun, 24 Jan 2016 07:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद Updated Sun, 24 Jan 2016 07:41 PM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय को लेकर केंद्र सरकार के रुख के खिलाफ शनिवार को शांति मार्च निकाला गया। कमिश्नरी से कलेक्ट्रेट तक किए गए शांति मार्च में हर वर्ग लोग शामिल हुए। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ रोष जताया गया। साथ ही राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। इसके पूर्व मुरादाबाद मुस्लिम डिग्री कालेज में एएमयू पर चर्चा की गई।
विज्ञापन




एएमयू ओल्ड ब्वाज एसोसिएशन के बैनर तले हुई बैठक में पूर्व मेयर डा. एसटी हसन ने कहा कि केंद्र सरकार अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के अल्पसंख्यक का दर्जा समाप्त करना चाहती है। जबकि अलीगढ़ विवि को एक मुस्लिम अल्पसंख्यक प्रकृति की संस्था के रूप में स्वीकार किए जाने या न किए जाने के संबंध में सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन



उन्होंने केंद्र सरकार पर अल्पसंख्यक विरोधी होने का आरोप लगाया। परिचर्चा के बाद मंडलायुक्त कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक शांति मार्च निकाल विरोध जताया गया। शांति मार्च में सभी धर्मगुरु भी मौजूद रहे। इस दौरान शहर इमाम सैयद मासूम अली आजाद, पादरी पाल सारस्वत, पादरी बृजेश मैंसल, शिया इमाम मौलाना मुजफ्फर सुल्तान हसन तोराबी, सरदार गुरविंदर सिंह, मोहम्मद नकवी, सपा अल्पसंख्यक सभा के महानगर उपाध्यक्ष मैथ्यूस आर मैसी, अरबाब मेंहदी, जुनैद एजाज, सबीउर्रहमान, डा. जमील अहमद खां, सैयद मसीरूल हसन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed