{"_id":"dd0d6a2ab4539a6354b2798ff1e7e46c","slug":"muslims-engry-on-derogetry-remarks-against-prophet-mohamad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैगंबर-ए-इस्लाम की शान में गुस्ताखी पर उमड़ा जनसैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैगंबर-ए-इस्लाम की शान में गुस्ताखी पर उमड़ा जनसैलाब
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
Updated Sat, 19 Dec 2015 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैगंबर-ए-इस्लाम पर दिए गए विवादित बयान को लेकर शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय में जबरदस्त आक्रोश दिखा। बयान देने वाले कमलेश तिवारी को सजा दिलाने के लिए सड़क पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। जामा मस्जिद चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया गया। कमलेश तिवारी के सौ से अधिक पुतले फूंके गए।
इस बाबत एक जलसा भी हुआ जिसमें बयान की निंदा करते हुए उलेमा ने दो टूक शब्दों में कहा कि नबी की शान में गुस्ताखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आखिर में प्रशासन को ज्ञापन देकर जलसा समाप्त किया गया। जामा मस्जिद इलाके की सभी दुकानें दिनभर बंद रहीं।
पैगंबर मोहम्मद साहब की शान में गुस्ताखी के विरोध में शुक्रवार को जामा मस्जिद का इलाका आशिकान-ए-रसूल से भर गया। बारह बजते-बजते मुस्लिम समुदाय की भारी भीड़ जमा हो गई। पहले जुमा की नमाज अदा की गई। फिर जलसे का आगाज हुआ।
विज्ञापन
जामा मस्जिद में बने स्टेज से उलेमा ने अपने तकरीर में गुस्ताख-ए-रसूल के बयान की निंदा की। कहा कि अल्लाह के रसूल ने भाईचारे का संदेश दिया है। उनके शान में गुस्ताखी मुसलमान बर्दाश्त नहीं करेगा। जलसा अस्र की नमाज तक चला। इस दौरान साढ़े तीन घंटे तक विरोध प्रदर्शन चलता रहा। जामा मस्जिद में इलाके में सौ से अधिक पुतले फूंके गए।
बाद में पहुंचे एडीएम सिटी और एसपी सिटी को ज्ञापन देकर कमलेश तिवारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। इस दौरान शहर इमाम सैयद मासूम अली आजाद, मुफ्ती सलमान मंसूरपुरी, नगर विधायक हाजी यूसुफ अंसारी, सपा जिलाध्यक्ष हाजी इकराम कुरैशी समेत कई लोग मौजूद रहे।