{"_id":"5720520d4f1c1b6907a91d2c","slug":"murder-in-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में लूटपाट के बाद वृद्ध को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन में लूटपाट के बाद वृद्ध को मार डाला
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Wed, 27 Apr 2016 11:27 AM IST
विज्ञापन
murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर से मुरादाबाद के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन में जहरखुरान गिरोह ने एक वृद्ध को नशा देकर लूट लिया। लूटपाट के बाद वृद्ध को ट्रेन में ही बेहोशी की हालत में पड़ा छोड़ा और फरार हो गए। ट्रेन के मुरादाबाद पहुंचने पर जीआरपी ने बेहोश पड़े मिले वृद्ध को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पंजाब में रूपड़ निवासी हरपाल (30) पैसेंजर ट्रेन से मुरादाबाद आ रहे थे। लेकिन रास्ते में उन्हें जहरखुरान गिरोह ने अपना शिकार बना लिया। जहरखुरान गिरोह ने हरपाल को नशा सुंघाकर नगदी और सामान लूट लिया। मुरादाबाद में जब ट्रेन पहुंची तो एक वृद्ध बेहोशी की हालत में औंधे मुंह कोच में पड़ा था। यात्रियों और टीटीई की सूचना पर जीआरपी ने उसे ट्रेन से उतारकर जिला अस्पताल भिजवाया। लेकिन थोड़ी देर में ही उसकी मौत हो गई।