फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Mundhapande's Ravindra hurts Mallupura's Farhan

मूंढापांडे के रविंद्र ने मल्लूपुरा के फरहान को किया चित.

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 01:48 AM IST
सार

मां दुर्गा विशाल दंगल में मूंढापांडे के पहलवान रविंद्र ने मल्लूपुरा के फरहान को चित किया।गनेशपुर के पहलवान कपिल ने मुंडिया मलूकपुर के आसिफ को पछाड़ा।वीरपुर वरियार उर्फ खरग के पहलवान चिराग अली ने मोहनपुर तख्तपुर के ऋषभ को चित किया।

विज्ञापन
Mundhapande's Ravindra hurts Mallupura's Farhan

विस्तार

मुरादाबाद। मां दुर्गा विशाल दंगल में मूंढापांडे के पहलवान रविंद्र ने मल्लूपुरा के फरहान को चित किया। गनेशपुर के पहलवान कपिल ने मुंडिया मलूकपुर के आसिफ को पछाड़ा। वीरपुर वरियार उर्फ खरग के पहलवान चिराग अली ने मोहनपुर तख्तपुर के ऋषभ को चित किया।
विज्ञापन

मल्लूपुरा के नाजिम ने रामपुर के मुस्तफा को हराया। भदासना के शिवा ने गनेशपुर के श्याम को, गनेशपुर के सचिन ने गदई खेड़ा के रवि को पछाड़ा। दंगल का उद्घाटन प्रमुख डॉ. नवदीप यादव ने किया। उन्होंने कहा कि दंगलों के माध्यम से पहलवानों को अपने हुनर का प्रदर्शन करने के मौके मिलते हैं। इसमें आयोजक पूर्व प्रधान नरेंद्रपाल सिंह, सत्यपाल सिंह, सचिन कुमार राहुल, कुलदीप आदि मौजूद थे।दूसरी ओर शिव विशाल महा दंगल में बिजनौर की महिला पहलवान शगुन ने मुरादाबाद की राशिका को चित किया। मूंढापांडे के सचिन ने वीरपुर वरियार के जीशान को, खरग के भूरा ने अमरोहा के मुकुल को, बिजनौर के चकित ने रामपुर के रहमान को, मूंढापांडे के गौरव ने गोविंदपुर खुर्द के अमित को, मुरादाबाद के तुलीराम ने मिलक मनकरा के विक्की को पराजित किया। क्रीड़ा भारती के पदाधिकारी विशाल मित्तल ने दंगल का उद्घाटन किया। इसमें आयोजक नागेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह, आनंद राघव, करतार सिंह, अशोक कुमार, सचिन कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed