{"_id":"6acaaca36b34fc77670eaba1","slug":"mulayam-singh-always-worked-in-the-national-interest-through-struggle-kamal-moradabad-news-c-277-1-smbd1007-115856-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुलायम सिंह ने सदा संघर्ष कर देश हित में कार्य किया : कमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुलायम सिंह ने सदा संघर्ष कर देश हित में कार्य किया : कमाल
विज्ञापन
कांठ। नगर स्थित सपा कार्यालय पर शनिवार को सपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने समाजवादी पार्टी संस्थापक पूर्व सीएम व पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि मनाई। सपाइयों ने मुलायम सिंह यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित की उन्हें श्रद्धांजलि दी।
मुख्य अतिथि कांठ विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री कलाम अख्तर ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने कभी सत्ता को लक्ष्य नहीं बनाया, बल्कि सेवा और संघर्ष को ही राजनीति का आधार बनाकर कार्य किया। सदा संघर्ष कर देश हित में कार्य किया था। वह हमेशा सभी के दिलों में जिंदा रहेंगे।
कार्यक्रम में कांठ नगर पंचायत अध्यक्ष इकबाल आलम ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने हमेशा जनमानस के अधिकारों की लड़ाई लड़ने का कार्य किया था। युवा नेता आरिफ मलिक ने कहा कि मुलायम सिंह यादव जमीन से जुड़े नेता थे, उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य डॉ. नवरतन सिंह, जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह यादव, विधानसभा अध्यक्ष नाजिम सैफी, उपाध्यक्ष नफीस शाखा कुरैशी, युवा नेता आरिफ मलिक, सपा छात्र सभा नगराध्यक्ष सहल दिलशाद, मुकेश यादव, विजयपाल सिंह यादव, राजेंद्र सिंह यादव, आनंदपाल यादव, राशिद सैफी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष नईम अहमद अंसारी, अरशद फुरकान खां व जिला उपाध्यक्ष पिंटू विश्नोई आदि रहे।