{"_id":"5e14f09f8ebc3e88096902d4","slug":"motor-accident-claim-tribunel-opening-today-in-chandausi-city-news-mbd3355344108","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल स्थापित, आज होगा शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल स्थापित, आज होगा शुभारंभ
विज्ञापन
चंदौसी। अब जिले में मोटर एक्सीडेंट क्लेम के मामले शीघ्र निस्तारित हो सकेंगे, क्योंकि हाईकोर्ट के आदेश पर जिले में इसके लिए अलग से मोटर दुर्घटना प्रतिकर अधिकरण (मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल) की स्थापना कर दी गई है। राजीव भारती को पहला न्यायाधीश बनाया गया है। ट्रिब्यूनल का शुभारंभ बुधवार की सुबह नौ बजे पुराने पावर हाउस क्षेत्र में किया जाएगा।
न्यायालयों पर पहले से कार्य की अधिकता है, लेकिन इसके बावजूद मोटर एक्सीडेंट क्लेम के मामले में भी जिला अदालत में न्यायालयों में सुने जाते हैं। पूरे प्रदेश में करीब 78 हजार ऐसे मामले लंबित हैं। न्यायालयों में कार्य का दबाव अत्यधिक होने व प्रक्रिया काफी लंबी होने के कारण इन मामलों में देरी हो जाती है। उच्च न्यायालय ने इसे देखते हुए मंडल व जिले में मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल बनाने के आदेश दिए थे। जिसके अनुपालन में संभल जिले में भी मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल स्थापित किया जा रहा है। सहायक परिवहन अधिकारी अमरीश कुमार ने बताया कि जिले में ट्रिब्यूनल के जज की नियुक्त हो गई है। राजीव भारती नव स्थापित ट्रिब्यूनल के पहले न्यायाधीश बनाए गए हैं। ट्रिब्यूनल की स्थापना चंदौसी के पावर हाउस की भूमि पर की जा रही है। बुधवार की सुबह नौ बजे ट्रिब्यूनल का शुभारंभ किया जाएगा। इसकी स्थापना के बाद जिले के सभी मोटर एक्सीडेंट क्लेम की सुनवाई यहां शुरू हो जाएगी, जिससे मोटर एक्सीडेंट क्लेम के मामलों को शीघ्र निस्तारित किया जा सकेगा।