{"_id":"6678bd910baafdd6cb0fdc84","slug":"more-than-6-injured-in-accidents-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-425719-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: दो अलग-अलग हादसों में आधा दर्जन से ज्यादा घायल, घंटों लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: दो अलग-अलग हादसों में आधा दर्जन से ज्यादा घायल, घंटों लगा जाम
विज्ञापन
पाकबड़ा (मुरादाबाद)। नेशनल हाईवे पर दो अलग-अलग सड़क हादसों में रविवार को सीएनडीएस के रिटायर्ड मैनेजर की पत्नी सहित छह लोग घायल हो गए। हादसों के कारण हाईवे पर घंटों जाम लग गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटा कर यातायात सामान्य कराया।
पाकबड़ा नेशनल हाईवे पर रविवार की सुबह पांच बजे बरेली डिपो की बस बेकाबू होकर ईंट से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली से टकरा गई। दुर्घटना के बाद बस में बैठी सवारियों में चीख पुकार मच गई। हाईवे पर ईंटें बिखर गईं। ट्रैक्टर-ट्रॉली के दो हिस्से हो गए। इस दौरान वाहनों की कतारें लगने से जाम लग गया। हादसे में ट्रैक्टर का चालक अकबर निवासी पायंती कलां थाना डिडौली अमरोहा घायल हो गया। पुलिस ने घायल चालक अकबर को इलाज के लिए निजी अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बस और ट्रैक्टर-ट्राॅली को थाने भेज कर हाईवे से ईंटों को हटवाया।
इधर नेशनल हाईवे पर बागड़पुर गांव के नजदीक ओवरब्रिज पर रविवार की शाम खराब ट्रक में तेज रफ्तार कार घुसने से तीन वाहन टकरा गए। हादसे में सीएनडीएस के रिटायर्ड मैनेजर की पत्नी सहित तीन लोग घायल हो गए। सीएनडीएस के रिटायर्ड प्रोजेक्ट मैनेजर संजय गुप्ता और उनकी पत्नी संगीता गुप्ता दिल्ली से बरेली स्थित अपने घर जा रहे थे। उनकी पत्नी संगीता को मामूली चोट आई है। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार में फंसे तीन लोगों को मुश्किल से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा। घायलों में नलिन जैन निवासी नोएडा सेक्टर 49, दिल्ली के कुणाल जैन और एक अन्य युवती सहित तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों टीएमयू के छात्र बताए जा रहे हैं। पुलिस ने क्रेन की मदद से गाड़ियों को हटाकर थाने में भेज दिया।