{"_id":"6861a4a4966551aa73037b26","slug":"more-than-5700-candidates-left-the-exam-moradabad-news-c-15-1-mbd1055-676316-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: 5700 से ज्यादा अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: 5700 से ज्यादा अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा
विज्ञापन
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की ओर से आयोजित कनिष्ठ सहायक, कनिष्ठ लिपिक एवं सहायक स्तर की परीक्षा रविवार को जिले के 30 केंद्रों पर आयोजित की गई। कड़ी सुरक्षा के बीच हुई परीक्षा से 5,750 अभ्यर्थियों ने किनारा कर लिया। कुल पंजीकृत 13,608 अभ्यर्थियों में से 7,858 ने ही परीक्षा दी। अभ्यर्थियों को सघन चेकिंग के बाद प्रवेश दिया गया। परीक्षा केंद्रों से बाहर निकले अधिकतर अभ्यर्थियों ने बताया कि पेपर आसान रहा।
परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरू हुई, जो 12 बजे तक चली। एक घंटे पहले से ही अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए प्रवेश दिया गया। जिले में लखीमपुर खीरी, हरदोई, रामपुर, अमरोहा, मेरठ समेत अन्य जनपदों से अभ्यर्थी परीक्षा देने आए। कुल 58 प्रतिशत अभ्यर्थी उपस्थित रहे। एडीएम सिटी ज्योति सिंह ने बताया कि केंद्रों पर 150 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट सक्रिय रहे।
अधिकारियों ने भी परीक्षा के दौरान केंद्रों का निरीक्षण किया। गेट पर आधार कार्ड और प्रवेशपत्र के मिलान के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। परीक्षा समाप्ति के बाद उत्तर पुस्तिकाओं के शील्ड बंडल को कोषागार तक वापस लाने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ दो-दो सशस्त्र पुलिसकर्मी लगाए गए थे।
विज्ञापन
00
अभ्यर्थियों को कठिन लगे सामान्य ज्ञान के सवाल
परीक्षा में सामान्य ज्ञान के सवालों ने अभ्यर्थियों को परेशान किया। आर्य कन्या इंटर कॉलेज, चित्रगुप्त इंटर कॉलेज, जीजी हिंदू इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि गणित और रीजनिंग के सवाल तो ठीक थे, लेकिन सामान्य ज्ञान के सवालों ने उलझाया। पूछा गया कि पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के प्रदर्शन के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन गलत है? फरवरी को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2025 का आधिकारिक विषय (थीम) क्या था? इसके अलावा विज्ञान, रीजनिंग, हिंदी के सवाल भी पूछे गए। अधिकतर अभ्यर्थियों ने कहा कि हिंदी के सवाल सबसे आसान रहे। कुछ अभ्यर्थियों को रीजनिंग के सवालों ने भी परेशान किया।
00
अभ्यर्थी बोले-
- लंबे समय से सभी विषयों की तैयारी इस परीक्षा में काम आई। हालांकि विज्ञान के कुछ सवालों ने परेशान किया। रीजनिंग के सवाल अपेक्षाकृत अधिक कठिन लग रहे थे। उसको हल करने में अधिक समय लगा।-अजीत कुमार
- मैंने इस परीक्षा की तैयारी अच्छे से की थी। विषय से जुड़े सवाल पूछे गए थे, सभी का जवाब दिया हूं। सामान्य ज्ञान और रीजनिंग के सवालों ने दूसरे विषय से जुड़े सवालों की अपेक्षा अधिक समय लिया।-रजनीश कुमार
- परीक्षा को लेकर थोड़ा डर बना हुआ था। लेकिन पेपर मिलने के बाद उसके सवालों को पढ़ने पर रीजनिंग थोड़ी कठिन लग रही थी। हिंदी से संबंधित सभी सवाल ठीक आए थे। कुल मिलाकर पेपर ठीक हुआ है।- महिमा