फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad proposals worth Rs 10,000 crore will shine in Lucknow, PM Modi will attend program on 19th

Moradabad: लखनऊ में चमकेंगे मुरादाबाद के 10 हजार करोड़ के प्रस्ताव, 19 को पीएम मोदी कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

Tue, 13 Feb 2024 04:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Tue, 13 Feb 2024 04:22 AM IST
सार

लखनऊ में होने वाले भूमि पूजन समोराह में मुरादाबाद के 146 निवेशक शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। जिले में निवेश का प्रस्ताव देने वालों में बिरला ग्रुप, रिलायंस ग्रुप, लोहिया ग्रुप सहित कई बड़ी कंपनियां हैं।

विज्ञापन
Moradabad proposals worth Rs 10,000 crore will shine in Lucknow, PM Modi will attend program on 19th
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ में 19 फरवरी को होने वाले भूमि पूजन समारोह में जिले के 146 निवेशक शामिल होंगे। इन उद्यमियों की तरफ से जिले में 10 हजार करोड़ रुपये से ऊपर के निवेश की तैयारी है। जिले में निवेश का प्रस्ताव देने वालों में बिरला ग्रुप, रिलायंस ग्रुप, लोहिया ग्रुप सहित कई बड़ी कंपनियां हैं।

विज्ञापन


19 फरवरी को लखनऊ का समारोह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में होना है। उद्योग विभाग के संयुक्त आयुक्त योगेश कुमार ने बताया कि तय हुआ है कि दस करोड़ से अधिक निवेश करने वाले उद्यमी लखनऊ के समारोह में मौजूद रहेंगे। इस श्रेणी में जिले के 146 निवेशक हैं।
विज्ञापन


दस करोड़ रुपये से कम के निवेश प्रस्ताव वाले जिले में 47 उद्यमी हैं। इनके लिए 19 फरवरी को जिले में कार्यक्रम रहेगा। सभी उद्यमी लखनऊ के समारोह का लाइव प्रसारण देखेंगे। इस तरह जिले में कुल 193 उद्यमियों के माध्यम से 14 हजार करोड़ से अधिक का निवेश होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संयुक्त निदेशक ने बताया कि इन्वेस्टर समिट में तय हुए इन निवेश प्रस्तावों के धरातल पर आने का माहौल तैयार हो गया है। इनमें शामिल ठाकुरद्वारा की शुगर मिल और दलपतपुर में एथेनाल की दो फैक्टरियां निर्माणाधीन हैं। अगले साल तक तीनों के चालू होने की उम्मीद है।

जिले में निवेश के प्रमुख प्रस्ताव

ठाकुरद्वारा में चार हजार करोड़ से बिरला ग्रुप की सेंचुरी पल्प पेपर मिल, एक चीनी मिल, मुरादाबाद में दिल्ली रोड पर गुलशन होम प्राइवेट लिमिटेड (हाउसिंग क्षेत्र) का 400 करोड़ का निवेश, दिल्ली रोड पर पर ही अलग-अलग ग्रुप के होटल, इसके अलावा हाउसिंग के 30, एमएसएमई श्रेणी के 85 उद्योग, टूरिज्म क्षेत्र के आठ इकाइयां शामिल हैं। 

इसके अलावा अन्य उद्योग में पांच, हैंडलूम एंड टेक्सटाइल्स के दस, डेयरी के दस, एक्साइज के अंतर्गत आने वाले पांच, पशु पालन के नौ, आयुष विभाग का एक, कोआपरेटिव का एक, वन क्षेत्र से जुड़े सात, हर्टिकल्चर के पांच, तकनीकी शिक्षा के छह, मेडिकल कालेज एक, मत्स्य पालन के दो, औद्योगिक विकास श्रेणी, अतिरिक्त (वैकल्पिक) ऊर्जा, मेडिकल हेल्थ और ट्रांसपोर्ट सेक्टर से एक-एक इकाई शामिल है।

रिलायंस ग्रुप को अभी नहीं मिली जमीन

उद्योग विभाग की सूची में रिलायंस ग्रुप का भी नाम है। हालांकि इसे अभी जमीन नहीं मिल पाई है। ठाकुरद्वारा क्षेत्र में एक जमीन प्रस्तावित हुई थी लेकिन अभी अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। इसके अलावा पीतलनगरी की बड़ी फर्म डिजाइनको ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड ने 250 और 800 करोड़ की दो मैनुफैक्चरिंग एंड एक्सपोर्ट यूनिट के एमओयू भी साइन किए थे।

इसी प्रकार मैपल इंफ्रा ग्रुप ने 400 करोड़ की टाउनशिप के लिए एमओयू साइन किया है। दिल्ली रोड पर परंपरा ग्रुप भी टाउनशिप का काम करेगा।

टॉप-100 उद्यमियों की सूची में मुरादाबाद नहीं

देश के टॉप-100 स्टार्टअप उद्यमियों की सूची में यूपी के आठ युवा शामिल हैं। मुरादाबाद के किसी उद्यमी को अभी टॉप-100 की सूची में जगह बनाने में सफलता नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed