फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Woman murdered by slitting her throat in Moradabad, husband absconded from home

Moradabad: मुरादाबाद में गला रेतकर पत्नी की हत्या, पति घर से फरार, घटनास्थल का नजारा देख पुलिस भी हैरान

Sat, 13 Jul 2024 12:53 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 13 Jul 2024 12:53 PM IST
सार

मुरादाबाद के कटघर इलाके में विवाहिता की गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद महिला का पति घर से फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
Moradabad: Woman murdered by slitting her throat in Moradabad, husband absconded from home
इंदौर के समीप युवक की हत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र के पीतल बस्ती सूरजनगर में शनिवार तड़के चार बजे नरेशपाल सिंह ने अपने तीन साल के बेटे के सामने ही पत्नी रेशम रानी (30) की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। मासूम बेटा चीखता रहा, लेकिन आरोपी को रहम नहीं आया। पुलिस ने दहेज हत्या में आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।

मूंढापांडे निवासी रेशम रानी की शादी चार साल पहले मूंढापांडे थाना क्षेत्र के ही मनकरा मिलक गांव निवासी नरेशपाल सिंह से हुई थी। दंपती के एक बेटा देवांश (3) और एक बेटी माही (2) है। नरेशपाल पेट्रोल पंप पर नौकरी करता है। छह माह से नरेशपाल पत्नी और बच्चों के साथ कटघर के पीतल बस्ती सूरजनगर में किराये के मकान में रह रहा था।

विज्ञापन

शुक्रवार रात नरेशपाल और उसकी पत्नी रेशम रानी में विवाद हुआ था। शनिवार तड़के चार बजे फिर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। तब दंपती का तीन साल का बेटा देवांश जाग गया। इसी दौरान नरेशपाल ने चाकू से पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। इस दौरान बच्चा चीखने लगा तो आसपास के लोग आ गए। तभी आरोपी मौके से भाग निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोसी ने फोन करके रेशम रानी के भाई जगपाल को बुला लिया। हत्या की जानकारी मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और फोरेंसिक टीम भी बुला ली। बच्चे के भी बयान दर्ज किए। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि महिला के भाई की तहरीर पर पति समेत आठ लोगों पर दहेज हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed