{"_id":"610cf33d75dd4a0d561135c5","slug":"moradabad-wife-left-house-after-quarrel-husband-died-in-suspicious-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: घरेलू विवाद के बाद पत्नी गई मायके, अगली सुबह फंदे पर लटका मिला राजमिस्त्री का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: घरेलू विवाद के बाद पत्नी गई मायके, अगली सुबह फंदे पर लटका मिला राजमिस्त्री का शव
Fri, 06 Aug 2021 02:01 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 06 Aug 2021 02:01 PM IST
सार
शुक्रवार को बेटी जब मकान की पहली मंजिल के कमरे में पहुंची तो उसने अपने पिता का शव फंदे पर लटका देखा। बेटी की चीख पुकार पर आस पड़ोस के लोग भी आ गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
फांसी (सांकेतिक)
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरादाबाद के मझोला थानाक्षेत्र के नया गांव आफत नगरी में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव फंदे पर लटका मिला तो सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
मझोला थाना क्षेत्र के नयागांव आफत नगरी मोहल्ले राजमिस्त्री अर्जुन अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि गुरुवार रात पति पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद पत्नी अपने मायके चली गई थी।
शुक्रवार को बेटी जब मकान की पहली मंजिल के कमरे में पहुंची तो उसने अपने पिता का शव फंदे पर लटका देखा। बेटी की चीख पुकार पर आस पड़ोस के लोग भी आ गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया। इसके अलावा फॉरेंसिक टीम ने भी जांच पड़ताल की। थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पता चल सकेगी।