फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Two people died due fever, danger dengue increasing, 14 more people admitted hospital

मुरादाबाद: बुखार से दो लोगों की मौत, डेंगू का लगातार बढ़ रहा कहर, 14 और लोग अस्पताल में भर्ती

Tue, 03 Oct 2023 10:16 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 03 Oct 2023 10:16 AM IST
सार

जिले में बुखार और डेंगू के कहर से लोगों की जान जा रही है। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि प्रभावित इलाकों में शिविर लगवाए जा रहे हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव का कहना है कि यदि किसी को डेंगू या मलेरिया के लक्षण प्रतीत होते हैं तो वह हेल्पलाइन नंबर 0591-2411224 पर कॉल कर सकता है।

विज्ञापन
Moradabad: Two people died due fever, danger dengue increasing, 14 more people admitted hospital
मुरादाबाद में डेंगू के मरीज अस्पताल में भर्ती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले में बुखार व डेंगू का कहर कम नहीं हो रहा है। सोमवार को फिर बुखार ने ठाकुरद्वारा व कुंदरकी में दो लोगों की जान ले ली। ठाकुरद्वारा नगर निवासी बालाजी सिंधी (50) को पिछले कई दिनों से बुखार था। वह मूल रूप से महाराष्ट्र के रहने वाले थे। बाजार गंज में सराफा कारोबारियों के यहां सोना-चांदी के आभूषण गलाने और मरम्मत का काम करते थे।

विज्ञापन


तेज बुखार के बाद उनकी प्लेटलेट्स 10 हजार रह गई थीं। उन्हें रविवार शाम काशीपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां सोमवार सुबह उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए सांगली महाराष्ट्र ले गए हैं। वहीं कुंदरकी के गांव गदीपुर निवासी खालिक हुसैन की 17 वर्षीय बेटी आयशा की जान गई है।
विज्ञापन


उसे तीन दिन से तेज बुखार था, जिसे सामान्य मानकर परिजनों ने स्थानीय डॉक्टर से इलाज कराया, लेकिन कोई आराम नहीं हुआ। किशोरी की हालत बिगड़ी तो परिजन उसे लेकर मुरादाबाद के निजी अस्पताल पहुंचे। यहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। परिजनों का कहना है कि बुखार के दौरान प्लेटलेट्स तेजी से कम होने के कारण किशोरी की मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक जिले में डेंगू में 588 मरीज

सोमवार को 14 नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। अब तक जिले में कुल 588 मरीज मिल चुके हैं। नए मरीजों में कुंदरकी, नागफनी, पूनम विहार, लाकड़ी, गोविंद नगर, पंडित नगला, मछली बाजार आदि क्षेत्रों के मरीज शामिल हैं। दो दिन छुट्टी के कारण बुखार के मरीजों की सैंपलिंग व स्वास्थ्य परीक्षण शिविर की संख्या कम हो गई है।



जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव का कहना है कि यदि किसी को डेंगू या मलेरिया के लक्षण प्रतीत होते हैं तो वह हेल्पलाइन नंबर 0591-2411224 पर कॉल कर सकता है। स्वास्थ्य विभाग मरीज को इलाज मुहैया कराएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed