फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Two laborers injured in sewer line pit, hospitalized

मुरादाबाद: सीवर लाइन के खोदे गए गड्ढे की ढांग गिरने से दो श्रमिक मिट्टी में दबे, एक की हालत गंभीर

Sun, 06 Aug 2023 04:00 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 06 Aug 2023 04:00 AM IST
सार

मिलक चौराहा से मस्जिद जाने वाले मार्ग पर सीवर लाइन बिछाने का काम चल रहा है। बारिश के कारण ढांग बैठ न जाए इसके लिए पटरा बल्ली लगाने का काम चल रहा था। तभी यह हादसा हो गया। 

विज्ञापन
Moradabad: Two laborers injured in sewer line pit, hospitalized
श्रमिकों के घायल होने के बाद अस्पताल पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद के वार्ड नंबर 5 सीवर लाइन के चल रहे काम के दौरान खोदे गए करीब 15 फीट गहरे गड्ढे की ढांग भरभरा कर गिर गई। गड्ढे में उतर कर काम कर रहे कुंदरकी के ग्राम भीकनपुर निवासी जकी (20) और आरिफ (45) दब गए। मौके पर मौजूद अन्य श्रमिकों, कार्य कर रही कंपनी के कर्मचारियों व आसपास के अन्य लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला। 

विज्ञापन

 

आनन-फानन कांठ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां जकी की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है। शहर में सीवर लाइन फेस-2 के तहत शहर की आशियाना कॉलोनी में पिछले कई माह से सीवर लाइन बिछाने का काम केके स्पुन कंपनी द्वारा किया जा रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के मिलक चौराहा से मस्जिद जाने वाले मार्ग पर पिछले 15 दिन से सीवर लाइन बिछाने का काम चल रहा है। इस कार्य के लिए संबंधित मार्ग पर चैंबर के लिए गहरा गड्ढा खोदा गया था। बारिश के कारण ढांग बैठ न जाए इसके लिए पटरा बल्ली आदि लगाने का काम शनिवार किया जा रहा था। तभी ढांग गिर गई।

 

जिससे गड्ढे के भीतर काम कर रहे जकी और आरिफ उसमें दब गए। बताया जाता है कि वहां मौजूद अन्य साथी श्रमिक यह देख बचाओ-बचाओ चिल्लाते हुए उन्हें निकालने में जुट गए। चीख पुकार सुन आसपास के लोग और राहगीरों ने मौके पर पहुंच मिट्टी हटाकर उन्हें निकाला। दोनों को केके स्पुन के कर्मचारियों ने दोनों को भर्ती कराया। जहां जकी की हालत गंभीर बनी हुई है।



सीवर लाइन बिछाने के चल रहे काम के दौरान खोदे गए गड्ढे की ढांग गिर जाने के कारण श्रमिक जकी और आरिफ दबकर घायल हो गए हैं। दोनों को कांठ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। कंपनी उनका उपचार करा रही है। जकी की हालत गंभीर होने पर उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है। सूचना पर परिवार वाले भी साथ में मौजूद हैं। - संजीव झा, कंपनी के प्रोजेक्ट क्वार्डिनेटर

बारिश के दौरान सीवर लाइन की खोदाई के काम के लिए मैंने कंपनी के लोगों को मना किया था, लेकिन वह नहीं माने। करीब 15 फिट गहरा गड्ढा खोदा गया था। बारिश के कारण साइड की मिट्टी गीली हो गई थी। जिसके कारण ढांग गिरी। बारिश के दौरान सीवर लाइन का काम बंद होना चाहिए।- अजय तोमर, पार्षद वार्ड-5

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed