Moradabad:शराब पीने का विरोध करना परिजनों को पड़ा भारी, दिवाली के दिन फांसी लगाकर की आत्महत्या
गोविंद नगर निवासी ऋषभ सक्सेना(24) फर्म में काम करता था। पांच भाई बहनों में ऋषभ सबसे छोटा था। परिवार के लोगों ने बताया कि छह माह पहले शराब पीने की वजह से उसकी तबीयत खराब हो गई थी। जांच में पता चला था कि हार्ट का आकार बढ़ गया है।
विस्तार
मुरादाबाद के गोविंद नगर में दिवाली की रात फर्म कर्मी ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। फर्म कर्मी शराब पीकर घर लौटा था। परिवार के लोगों ने उसे डांटा तो उसने कमरे में जाकर चादर को फंदा बनाकर पंखे से लटक गया। गोविंद नगर निवासी ऋषभ सक्सेना(24) फर्म में काम करता था। पांच भाई बहनों में ऋषभ सबसे छोटा था। परिवार के लोगों ने बताया कि छह माह पहले शराब पीने की वजह से उसकी तबीयत खराब हो गई थी। जांच में पता चला था कि हार्ट का आकार बढ़ गया है।
चिकित्सकों ने सलाह दी थी कि वह शराब का सेवन न करे। इससे फिर से तबीयत खराब हो सकती है। दिवाली की शाम वह शराब पीकर घर पहुंचा। परिवार के लोगों ने इसका विरोध किया तो उसने हंगामा किया। इसके बाद वह अपने कमरे में चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया था। काफी देर होने पर जब उसने दरवाजा नहीं खोला तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है ।