{"_id":"5efc01828ebc3e430f3f7e63","slug":"moradabad-thakurdwara-couple-murdered-case-cable-businessman-prashant-verma-was-threatened-over-the-phone-after-a-land-deal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ठाकुरद्वारा दंपती हत्याकांड: पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा, रिश्तेदार ने बताया सच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठाकुरद्वारा दंपती हत्याकांड: पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा, रिश्तेदार ने बताया सच
Wed, 01 Jul 2020 08:52 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 01 Jul 2020 08:52 AM IST
विज्ञापन
केबल व्यवसायी अपनी पत्नी के साथ(फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद जिले के ठाकुरद्वारा के आर्यनगर निवासी केबल व्यवसायी प्रशांत वर्मा और उसकी पत्नी की हत्या के पीछे प्रॉपर्टी विवाद हो सकता है। प्रॉपर्टी बेचने के बाद प्रशांत वर्मा को फोन पर धमकी मिली थी। इसके अलावा प्रशांत का जमीन बेचने को लेकर धोखाधड़ी का एक मुकदमा जसपुर की एक कोर्ट में भी चल रहा है। यह जानकारी मृतक प्रशांत वर्मा के रिश्तेदार हल्द्वानी निवासी अजय वर्मा ने दी।
अजय वर्मा ने बताया कि उनके बहनोई प्रशांत वर्मा कार खरीदने को लेकर बेहद उत्सुक थे। उनका मंगलवार को नई कार लेने के लिए हल्द्वानी आने का प्रोग्राम था। वह कार खरीदने में कुछ पैसे नकद और कुछ आरटीजीएस के द्वारा देने की बात कर रहे थे।
सोमवार को उनपर ठाकुरद्वारा और काशीपुर के लोग भी अपने स्तर से कार खरीदने को लेकर दबाव डाल रहे थे। इस झुंझलाहट में उन्होंने अपना मोबाइल तोड़ दिया था। लेकिन बाद में मोबाइल ठीक करा लिया। अजय वर्मा ने बताया कि उत्तराखंड के थाना जसपुर के जगतपुर पट्टी गांव में हाईवे पर स्थित 29 बीघा जमीन का सौदा प्रशांत वर्मा ने फरवरी 2020 में जयनगर निवासी से किया था।
विज्ञापन
जिसका रजिस्टर्ड एग्रीमेंट हुआ था। जबकि अगस्त 2020 में बैनामा कराने की बात तय हुई थी। अजय के मुताबिक जमीन का सौदा और एग्रीमेंट करने के कुछ दिन बाद प्रशांत वर्मा को फोन पर धमकी भी मिली थी। कहा गया था कि यह सौदा न करे। उन्होंने बताया कि प्रॉपर्टी को लेकर परिवार के लोगों से विवाद हुआ था। लेकिन बाद में उनमें करीब दो वर्ष पूर्व समझौता हो गया था।

परिवार के सभी लोगों के संबंध इस समय ठीक हैं। उन्होंने बताया कि जिस 29 बीघा जमीन का 84 लाख रुपये में प्रशांत वर्मा ने सौदा किया था। इसे लेकर पहले हल्द्वानी निवासी एक व्यक्ति ने प्रशांत वर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट थाना कुंडा में दर्ज कराई थी। जिसका मुकदमा जसपुर कोर्ट में चल रहा है। परिवार से उन्होंने प्रॉपर्टी संबंधी कोई विवाद होने से इंकार किया है।
डबल मर्डर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा
ठाकुरद्वारा निवसी केबल व्यवसायी मोहित उर्फ प्रशांत वर्मा और उनकी पत्नी के शव का पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया। मंगलवार शाम आई रिपोर्ट के मुताबिक पति का धारदार हथियार से गला रेता गया था। जिससे गले का पिछले हिस्से के मात्र एक इंच ही बचा था। हाथों पर निशान बता रहे हैं कि प्रशांत ने विरोध तो खूब किया पर उसके हाथ पकड़ लिए गए। जबकि पत्नी की गला दबाकर हत्या की गई थी।
ठाकुरद्वारा के पीपल डोला आर्य नगर निवासी मोहित वर्मा उर्फ प्रशांत वर्मा और उनकी पत्नी मोना वर्मा के शव सोमवार देर रात घर में पड़े मिले थे। मंगलवार को पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, मोहित उर्फ प्रशांत वर्मा का गला धारदार हथियार से कटा गया था। जबकि मोना को गला घोंटकर मौत के घाट उतारा गया था।
प्रशांत के दोनों हाथों की कलाइयों पर चोटों के निशान मिले हैं। जिससे माना जा रहा है कि कातिलों से प्रशांत ने संघर्ष किया था। माना जा रहा है कि कातिलों ने उसके हाथों तेजी से पकड़ा था। जिससे उसकी कलाइयों पर निशान पड़ गए थे। इसके अलावा मोना की गला दबाकर हत्या की गई थी। मोना ने भी अपनी जान बचाने के लिए हत्यारों से संघर्ष किया था।