फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Stole 6.75 lakh from shop to pay off debt, now Aniket landed in jail

मुरादाबाद: चोरी की साजिश सुन पुलिस भी चकराई, कर्ज चुकाने को दुकान से चुराए 6.75 लाख, अब अनिकेत पहुंचा जेल

Tue, 12 Aug 2025 11:34 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 12 Aug 2025 11:34 AM IST
सार

कर्ज खत्म करने के लिए दुकान में काम करने वाले युवक ने गल्ले से पौने सात लाख रुपये चोरी कर लिए। शक के घेरे में आने पर पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने राज उगल दिया। आरोपी को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Moradabad: Stole 6.75 lakh from shop to pay off debt, now Aniket landed in jail
मुरादाबाद पुलिस की गिरफ्त में आरोपी अनिकेत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद कोतवाली क्षेत्र के बुधबाजार में कपड़े की दुकान से कर्मचारी ने पौने सात लाख रुपये चोरी कर ली। शक के घेरे में आए कर्मचारी अनिकेत से पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया और नकदी भी बरामद कर ली। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने कर्ज चुकाने के लिए चोरी की इस वारदात को अंजाम दिया था।

विज्ञापन

सोमवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के खुशहाल नगर निवासी राजीव धमीजा की बुधबाजार स्थित कुंवर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में कपड़े की दुकान है। चार अगस्त की सुबह दुकान खोलने पर पता चला कि गल्ले में रखे पौन सात लाख रुपये चोरी हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दुकान के सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो पता चला कि घटना के समय कैमरे बंद थे और जीने का दरवाजा भी खुला हुआ था। पुलिस ने दुकान पर नौकरी करने वाले मझोला के एकता कॉलोनी प्रीतमनगर निवासी अनिकेत से पूछताछ की। उसने शुरुआत में तो पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो सच्चाई उगल दी।

विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि वह दुकान पर दस साल से नौकरी कर रहा था। उसे पता चला कि दुकान में लाखों रुपये रखे रहते हैं। अनिकेत पर कर्ज हो चुका था जिसे चुकाने के लिए वह कोई व्यवस्था नहीं कर पा रहा था। इसके बाद उसने दुकान में ही चोरी करने की साजिश रची। 

तीन अगस्त को उसने जीने का दरवाजा खुला छोड़ दिया और सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए थे। दुकान बंद होने से कुछ समय पहले वह जरूरी काम होने की बात कहकर चला गया था। इसके बाद वह मोहल्ले में ही छिप गया।

रात में वह दुकान की छत पर पहुंचा। जीने से दुकान में घुस गया और गल्ले में रखी 6.75 लाख रुपये चोरी कर भाग गया। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी से रकम बरामद कर ली गई है। सोमवार को उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed