फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Seeing the woman alone, two brothers entered the house, police team is searching for three

Moradabad: महिला को अकेली देखकर घर में घुस गए दो भाई, गंदी हरकत करने की कोशिश, पुलिस को तीन की तलाश

Mon, 04 Dec 2023 11:13 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 04 Dec 2023 11:13 AM IST
सार

मूंढापांडे क्षेत्र की महिला ने एसएसपी को बताया कि गली में रहने वाले कुछ लोग उस पर बुरी नजर रखते हैं। घर से निकलने पर आरोपी रास्ते में आते-जाते छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करते हैं। पीड़िता ने बताया कि घर में अकेली देख आरोपियों ने उससे दुष्कर्म की कोशिश की। 

विज्ञापन
Moradabad: Seeing the woman alone, two brothers entered the house, police team is searching for three
मुरादाबाद में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मूंढापांडे क्षेत्र की महिला के घर में घुसकर दो लोगों ने छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर दो भाइयों ने अपने तीसरे साथी के साथ मिलकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में एसएसपी के आदेश पर मूंढापांडे पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


थाना मूंढापांडे क्षेत्र के एक महिला ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि नसीम और उसका भाई गुड्डू उसके ऊपर बुरी नजर रखते हैं। घर से निकलने पर आरोपी रास्ते में आते-जाते छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करते हैं। पीड़िता के मुताबिक 27 नवंबर की रात करीब 11 बजे पति बाहर गए थे। इस दौरान आरोपी नसीम और गुड्डू मोहम्मद उमर के साथ घर में घुस आए।
विज्ञापन


दुष्कर्म की कोशिश करने लगे। विरोध करने पर महिला की पिटाई की। शोरशराबा होने पर आसपास के लोग आए। इस बीच आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। थाना प्रभारी मूंढापांडे केके वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी नसीम, उसके भाई गुड्डू और साथी मोहम्मद उमर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस जांच के आधार पर कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी को अगवा करने में दो गिरफ्तार

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की किशोरी को बहला फुसलाकर दो लोगों ने अगवा कर लिया। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर किशोरी को मुक्त कराया। सिविल लाइंस क्षेत्र की किशोरी (16 साल) शुक्रवार को घर से लापता हो गई। इस मामले में पिता ने शक जताते हुए दूसरे दिन थाने में केस दर्ज कराया।



बताया कि उसकी बेटी एक मदरसे में पढ़ती है। आशंका जताई कि उसे आसिफ और उसका दोस्त इमरान गायब कर सकता है। थाने की महिला दरोगा रेनू तेवतिया ने पुलिस फोर्स के साथ किशोरी को जयंतीपुर से बरामद कर लिया। इस मामले में थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि पुलिस की तत्परता के चलते दोनों आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed