फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Pregnant wife stabbed in the stomach, five-month-old fetus dies, woman condition critical

Moradabad: गर्भवती पत्नी के पेट में घोंपा चाकू, पांच माह के गर्भस्थ शिशु की मौत,  महिला की हालत गंभीर

Thu, 09 Oct 2025 10:33 AM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी,ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी,ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद) Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 09 Oct 2025 10:33 AM IST
सार

अब्दुल्लापुर लेदा गांव में दहेज की मांग पूरी न होने पर युवक ने अपनी पांच माह की गर्भवती पत्नी के पेट में चाकू घोंप दिया। इससे गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। महिला की हालत गंभीर है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Moradabad: Pregnant wife stabbed in the stomach, five-month-old fetus dies, woman condition critical
ठाकुरद्वारा कोतवाली (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अब्दुल्लापुर लेदा गांव में दहेज की मांग पूरी न होने पर एक युवक ने पांच माह की गर्भवती पत्नी के पेट पर चाकू घोंप दिया। इस घटना में महिला के गर्भ में पल रहे शिशु की माैत हो गई। वहीं महिला महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी भी हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी पति समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बिजनौर जिले के रेहड़ थाना क्षेत्र के हरकिशनपुर निवासी रामकुमार सिंह ने दर्ज कराए केस में बताया कि उसने अपनी बेटी ममता (25) की शादी 12 फरवरी 2022 को ठाकुरद्वारा के अब्दुल्लापुर लेदा गांव निवासी यशपाल सिंह के साथ की थी।
विज्ञापन


पिता का आरोप है शादी के बाद से ही यशपाल और उसके परिवार के लोग दहेज को लेकर उसकी बेटी को तंग कर रहे थे। जेठ शिवराज सिंह भी उसके साथ मारपीट करता रहता था। रामकुमार सिंह ने बताया कि छह अक्तूबर की सुबह यशपाल ने ममता पर दबाव बनाया है कि वह अपने मायके से दो लाख रुपये लेकर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ममता ने इसका विरोध किया तो पति यशपाल उसके पेट में चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर मायके वाले मौके पर आ गए और वह घायल महिला को काशीपुर ले गए और अस्पताल में भर्ती करा दिया लेकिन उसका पति और ससुराल वाले वहां नहीं पहुंचे।

जिस पर ममता की हालत गंभीर होने पर यशपाल की बहन और बहनोई उसे मुरादाबाद ले आए और निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। यहां चेकअप के दौरान पता चला कि बच्चे की पेट में ही मृत्यु हो गई है। डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर मृत बच्चे को निकाला।


ममता की हालत भी गंभीर बनी हुई है। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पति यशपाल सिंह, जेठ शिवराज सिंह और ससुर अंतराम सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed