फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad news: Rail track will be blocked in January for doubling the way in Roza

मुरादाबाद : रोजा में दोहरीकरण के लिए जनवरी में ब्लॉक लेगा रेलवे, परिवर्तित मार्ग से चलेंगी ट्रेनें

Fri, 24 Dec 2021 01:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 24 Dec 2021 01:03 AM IST
सार

जनवरी में रेलवे पांच दिन का ब्लॉक लेगा। इससे लखनऊ-दिल्ली रूट के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
Moradabad news: Rail track will be blocked in January for doubling the way in Roza
Indian Railways - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेल मंडल के रोजा-बरतारा सेक्शन में दोहरीकरण का कार्य समाप्ति की ओर है। इस कार्य को पूरा करने के लिए रेलवे ने फरवरी तक का लक्ष्य निर्धारित किया था। इसके लिए जनवरी में रेलवे पांच दिन का ब्लॉक लेगा। इससे लखनऊ-दिल्ली रूट के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि लखनऊ जाने वाली कुछ ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाने की योजना है जबकि कुछ ट्रेनों को रद्द भी किया जा सकता है। जनवरी के प्रथम सप्ताह में कार्य शुरू करने के लिए रेलवे तैयारी कर रहा है। 

विज्ञापन


दोहरीकरण का कार्य पर होने के बाद रेलवे के मुख्य संरक्षा आयुक्त शैलेश पाठक ट्रैक का स्पीड निरीक्षण करेंगे। ज्ञात हो कि रोजा-सीतापुर के बीच 80 किमी के रूट पर दोहरीकरण का यह कार्य पिछले दो साल से चल रहा है। तीन चौथाई काम पूरा हो चुका है। अब शुरुआती स्टेशन रोजा से बरतारा के बीच दस किमी का दोहरीकरण काम होगा। रेलवे प्रशासन बोर्ड से ने पांच दिन का मेगा ब्लाक मांगा है। इसमे नॉन इंटरलॉकिंग समेत यार्ड रीमॉडलिंग का कार्य शामिल है।
विज्ञापन


कार्य पूरा होने के बाद इस रुट पर 140 किमी की स्पीड से निरीक्षण होगा। सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि फरवरी तक डबलिंग का कार्य पूरा करने का लक्ष्य रेलवे ने निर्धारित किया था। दोहरी लाइन का रेल संचालन पर व्यापक प्रभाव पड़ेगा। इससे ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी। सीतापुर से कनेक्टिंग के बाद एनईआर की ट्रेनों को बड़ी राहत मिलेगी। यह काम पांच या छह दिन चलेगा। मुख्यालय की मंजूरी के बाद जनवरी के पहले हफ्ते में काम शुरु होगा। इससे रेल संचालन प्रभावित रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed