फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Mother and son died after being hit by high speed bus, accused driver fled after seeing people

Moradabad: तेज रफ्तार बस की टक्कर से मां-बेटे की मौत, लोगों को देखकर आरोपी चालक फरार, दो बाइक सवार जख्मी

Sat, 02 Nov 2024 07:02 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बिलारी (मुरादाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलारी (मुरादाबाद) Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 02 Nov 2024 07:02 PM IST
सार

डिलारी में तेज रफ्तार बस ने बाइक सवारों को राैंद दिया। हादसे में मां-बेटे की माैके पर ही माैत हो गई। पुलिस ने माैके पर पहुंच बस को कब्जे में ले लिया है।  

विज्ञापन
Moradabad: Mother and son died after being hit by high speed bus, accused driver fled after seeing people
बिलारी में हुए हादसे में दो की माैत हो गई - फोटो : संवाद

विस्तार

डिलारी में शनिवार को ठाकुरद्वारा से मुरादाबाद जा रही प्राइवेट बस ने श्योदासपुर गांव के पास दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मां-बेटे की मौके पर मौत हो गई। अन्य बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


घटना के बाद बस का चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने घायलों को एंबूलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डिलारी पहुंचाया। जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


मृतकों की पहचान अजीत (22) और उसकी मां प्रकाशो (50) पत्नी राजपाल, निवासी हंसूपुरा थाना डिलारी के रूप में हुई है। दूसरी बाइक पर सवार जावेद निवासी हंसूपुरा और फरमान निवासी सिकारपुर जनपद रामपुर घायल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा पलटा 

कुंदरकी थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम पांच बजे कार से बचने के चक्कर में ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में दो बच्चे समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।संभल जनपद के चंदौसी थाना क्षेत्र के आटा निवासी  अभय की बहन निशा भोजपुर के बीजना गांव में रहती हैं।


शुक्रवार शाम पांच बजे अभय अपनी बहन और भांजे-भांजी को ई-रिक्शा से लेकर घर लौट रहा था। कुंदरकी थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-चंदौसी रोड पर एक कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा पलट गया।


हादसे में अभय (18) उसके चाचा धर्मेंद्र, भांजे हितिन (8) और आयुष (2) घायल हो गए, जबकि निशा और उसकी दोनों बेटियां मानसी व तनु बाल-बाल बच गईं। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भिजवा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed