फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Kshatriya Mahasabha media in-charge arrested for murder of firm employee

Moradabad: फर्मकर्मी की हत्या में क्षत्रिय महासभा का मीडिया प्रभारी गिरफ्तार, नशे में गाली दी तो रेत दिया गला

Fri, 20 Feb 2026 06:54 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 20 Feb 2026 06:54 PM IST
सार

मूंढापांडे में फर्मकर्मी सुमित की हत्या उसके दोस्त आकाश ने बाइक पर कहासुनी के बाद गला रेतकर कर दी थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
Moradabad: Kshatriya Mahasabha media in-charge arrested for murder of firm employee
पुलिस हिरासत में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मूंढापांडे थानाक्षेत्र में फर्मकर्मी सुमित की हत्या उसके ही दोस्त आकाश ने पेपर कटर से गला रेतकर की थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के मीडिया प्रभारी आकाश को गिरफ्तार कर इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा कर दिया। 

विज्ञापन


पुलिस का दावा है है कि हत्यारोपी ने सुमित को अपनी बाइक पर बैठा लिया था। रास्ते में सुमित ने बाइक दिला दी थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी। इसके बाद सुमित ने उसके साथ गाली गलौज कर दी थी। जिससे गुस्साए आकाश ने हत्याकांड को अंजाम दे दिया था।
विज्ञापन


एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि 11 जनवरी की सुबह मूंढापांडे के निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास मूंढापांडे निवासी सुमित कुमार का शव पड़ा मिला था। सुमित 10 जनवरी की सुबह अपने घर से फर्म में काम करने गया था। इसके बाद से वह लापता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला और चेहरे पर धारदार हथियार से कई वार किए जाने की पुष्टि हुई थी। उसका गला भी रेत दिया गया था। जांच में पुलिस को एक फुटेज मिली जिसमें सुमित किसी की बाइक पर बैठकर जाता दिखाई दिया। पुलिस ने बाइक और युवक की तस्दीक की।

जिससे पता चला बाइक मूंढापांडे में सुमित के पड़ोस में रहने वाला आकाश चला रहा था। पुलिस ने आकाश को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी। उसने पहले तो पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की लेकिन बाद में उसने सच्चाई उगल दी।

उसने बताया कि 10 फरवरी की शाम करीब सात बजे हनुमान मूर्ति तिराहे के पास से गुजर रहा था तो सुमित ने उसकी बाइक रुकवा ली थी। सुमित मूंढापांडे जाने के लिए उसकी बाइक पर बैठ गया था। रास्ते में नशे की हालत में होने के कारण सुमित कई बार बाइक से गिरने से बचा था।

एक बार बाइक ट्रक के नीचे आने से बची थी। सुमित से हिलने से मना किया तो वह जबरन बाइक हिलाने लगा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी। सुमित ने उसके साथ गाली गलौज शुरू कर दी थी। आकाश ने पुलिस को बताया कि उसने बाइक निर्माणाधीन ओवर ब्रिज के पास रुक ली और पेपर कटर से सुमित पर हमला कर दिया था।


हत्या करने के बाद आरोपी मौके से भाग गया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर पेपर कटर और सुमित का मोबाइल बरामद कर लिया है। बृहस्पतिवार को सुमित को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से आरोपी को जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed