फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Karni Sena leader Yogendra, accused making derogatory remarks against former MP Ikra arrested

Moradabad: पहले सांसद इकरा पर अभद्र टिप्पणी... अब पुलिस से मारपीट, करणी सेना के नेता समेत दो को किया गिरफ्तार

Sat, 06 Dec 2025 01:02 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 06 Dec 2025 01:02 PM IST
सार

सांसद इकरा हसन पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोपी योगेंद्र राणा समेत दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन पर पुलिसकर्मियों से मारपीट करने का आरोप है। दोनों आरोपियों पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन
Moradabad: Karni Sena leader Yogendra, accused making derogatory remarks against former MP Ikra arrested
योगेंद्र राणा - फोटो : पुलिस

विस्तार

कैराना की सपा सांसद इकरा हसन पर अभद्र टिप्पणी कर चर्चा में आए करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष योगेंद्र राणा ने बृहस्पतिवार की रात मझोला क्षेत्र में पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट कर दी। पुलिस टीम योगेंद्र राणा और उसके साथ अंशु शर्मा को हिरासत लेकर थाने पहुंची तो आरोपी ने वहां भी हंगामा किया।

विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में आरोपी योगेंद्र राणा, उसके साथी अंशु शर्मा और छह अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। शुक्रवार को पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया जहां से दोनों को जमानत मिल गई। मझोला थानाक्षेत्र में दिल्ली रोड पर रिलायंस पेट्रोल पंप के पास बृहस्पतिवार की रात करीब दस बजे बरात चढ़त के दौरान कुछ लोग झगड़ा कर रहे थे।
विज्ञापन


इसकी सूचना मिलने पर यूपी डायल 112 पीआवी 0252 पर तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शोर शराबा कर रहे युवकों को समझाने की कोशिश की तो पुलिसकर्मियों के साथ धक्कामुक्की करने लगे। इसकी जानकारी मिलने पर लाइनपार चौकी प्रभारी शिवम कुमार  वशिष्ठ और अन्य पुलिसकर्मी भी आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि खुद को करणी सेना का प्रदेश उपाध्यक्ष बताने वाले योगेंद्र राणा और उसके साथी अंशु शर्मा ने चौकी प्रभारी के साथ मारपीट कर दी। योगेंद्र राणा ने इस दौरान कहा कि करणी सेना का प्रदेश उपाध्यक्ष हूं। पुलिसकर्मी मेरा कुछ नहीं कर सकते हैं। हंगामा बढ़ने पर मझोला थाना प्रभारी रविंद्र कुमार टीम लेकर पहुंच गए और योगेंद्र राणा और उसके साथ अंशु शर्मा को पकड़ लिया।

पुलिस दोनों को थाने ले गई जबकि अन्य आरोपी मौके से भाग गए। कटघर के पीतलनगरी समरधान काॅलोनी निवासी योगेंद्र राणा और कटघर के मोहल्ला बरवलान निवासी अंशु शर्मा ने थाने में भी हंगामा किया है।


मझोला थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि लाइनपार चौकी प्रभारी शिवम कुमार वशिष्ठ की ओर से आरोपी योगेंद्र सिंह, अंशु शर्मा छह अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा डालने, धमकी देने समेत अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। शुक्रवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से दोनों को जमानत मिल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed