{"_id":"5aa57af84f1c1bba758b4eb7","slug":"moradabad-have-to-wait-6-month-to-be-a-smart-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट होने के लिए छह महीने करना होगा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट होने के लिए छह महीने करना होगा इंतजार
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Mar 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी बनने कोकरना होगा इंतजार
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर को स्मार्ट बनाने की शुरूआत के लिए अभी छह महीने तक इंतजार करना होगा। अभी तो स्पेशनल पर्पजद व्हीकल का गठन ही नहीं हुआ है। स्थानीय स्तर पर मंजूरी मिलने के बाद इसकेगठन का प्रस्ताव लखनऊ भेज दिया है। एसपीवी का गठन होते ही कमिश्नर की अध्यक्षता में मुरादाबाद स्मार्ट सिटी के नाम से कंपनी बनेगीि। उसी केबाद शहर के प्रस्तावित इलाकों में विकास और निर्माण के लिए सर्वे होगा। संभावना व्यक्त की जा रही है कि निर्माण करने वाली एजेंसी से अप्रैल में एमओयू पर हस्ताक्षर हो जाए।
शहर के विकास के प्रस्तावित स्थानों की सर्वे रिपोर्ट कमिश्नर की अध्यक्षता में बनी स्मार्ट सिटी कंपनी के समक्ष पेश होगी। सर्वे को मंजूरी मिलते ही तकनीकी टीम डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कर केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय में मंजूरी के लिए भेजी जाएगी। वहां से मंजूरी और धनराशि रिलीज होने के बाद ही शहर में स्मार्ट सिटी केकामों की शुरुआत हो सकेगी। इस प्रक्रिया को पूरा कराने में कम से कम छह महीने लगेंगे।