फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Girlfriend was insisting on marriage, married boyfriend killed her along with his friend

UP News: प्रेमिका कर रही थी शादी की जिद, विवाहित प्रेमी ने दोस्त के साथ मिल मार डाला, शव को तेजाब से जलाया

Mon, 29 Jul 2024 06:49 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बिलारी (मुरादाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, बिलारी (मुरादाबाद) Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 29 Jul 2024 06:49 PM IST
सार

मुरादाबाद पुलिस ने कमलेश हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने बताया कि कमलेश की हत्या उसकी विवाहित प्रेमी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर किया था। पहचान मिटाने के लिए दोनों ने शव को तेजाब से जला दिया था। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
Moradabad: Girlfriend was insisting on marriage, married boyfriend killed her along with his friend
पुलिस हिरासत में कमलेश हत्याकांड के आरोपी - फोटो : पुलिस

विस्तार

बिलारी कोतवाली के पूर्वी सीमांत मल्लपुर जन्नू गांव निवासी 20 वर्षीय युवती की शादी करने की जिद पर उसके विवाहित प्रेमी ने दोस्त के साथ मिलकर तकिए से मुंह दबाकर हत्या कर दी। शव को रामपुर जिले के बिचपुरी गांव के जंगल में ले जाकर फेंक दिया।

विज्ञापन


पहचान छिपाने को शव के ऊपर तेजाब डाल दिया। पुलिस ने इस घटना का खुलासा करते हुए हत्यारोपी प्रेमी और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बीती 27 जून को मल्लपुर जन्नू गांव की माया देवी ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


इसमें कहा गया था कि 22 जून की शाम को उसकी बेटी कमलेश का गांव निवासी राम सिंह अपहरण कर ले गया है। तलाशने के बाद भी उसकी बेटी का कोई पता नहीं चल पाया। एसएसपी ने सीओ बिलारी के निर्देश में टीम गठित करके इस घटना का शीघ्र खुलासा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस और एसओजी की टीम ने आरोपी राम सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की तब पूरी मामला सामने आया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह पत्नी और बच्चों के साथ हिमाचल प्रदेश में रहकर राज मिस्त्री का काम करता है।

तीन साल पहले गांव में आने के दौरान कमलेश से उसकी बातचीत होने लगी। इसके बाद उसने कमलेश को सिम और मोबाइल भी दे दिया। इससे दोनों के बीच अक्सर बात होती रहती थी। बताया कि 21 जून की शाम को कमलेश ने उसे बुलाया और शादी करने का दबाव बनाने लगी।

मेरे और दोस्त के समझाने के बाद भी वह नहीं मानी। गुस्से में आकर दोस्त जयवीर के साथ मिलकर उसका तकिए से उसका मुंह दबा दिया। थोड़ी देर बाद ही कमलेश मौत हो गई। इसके बाद शव को बिचपुरी के जंगल में ले जाकर ऊपर से तेजाब डाल दिया था।

इसके बाद दोनों दोस्त हिमाचल प्रदेश चले गए। दोनों ने अपने मोबाइल और सिम तोड़कर रास्ते में एक नदी में फेंक दिए थे। थाना प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह के अनुसार दोनों आरोपी राम सिंह और जयवीर को उनके गांव मल्लपुर जन्नू से गिरफ्तार कर सोमवार दोपहर बाद मुरादाबाद अदालत में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

हत्यारोपी के घर से मृतका की चप्पल हुई बरामद

बिलारी पुलिस ने हत्यारोपी रामसिंह की निशानदेही पर उसके घर से कमलेश की चप्पल, मोबाइल फोन और आधार कार्ड बरामद किया। खुलासा करने वाली टीम में थाना प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह , एसएसआई राम नरेश यादव, रवि प्रकाश और शांतनू जाबला, सिपाही कौशल कुमार, सचिन सैनी और रजनेश कुमार शामिल रहे।

पुलिस के अनुसार राम सिंह के खिलाफ वर्ष 2021 में थाना बिलारी पर चोरी और माल बरामदगी का एक मुकदमा भी दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed