{"_id":"66aceed3389f43de420bcf21","slug":"moradabad-girlfriend-died-15-days-ago-boyfriend-had-gone-missing-body-found-hanging-tree-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: 15 दिन पहले प्रेमिका की हुई मौत... घर से लापता हो गया था प्रेमी, पांच दिन बाद पेड़ से लटकी मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: 15 दिन पहले प्रेमिका की हुई मौत... घर से लापता हो गया था प्रेमी, पांच दिन बाद पेड़ से लटकी मिली लाश
Fri, 02 Aug 2024 08:06 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, पाकबड़ा (मुरादाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, पाकबड़ा (मुरादाबाद)
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 02 Aug 2024 08:06 PM IST
सार
पाकबड़ा इलाके से पांच दिन पहले लापता हुए युवक की लाश पेड़ पर लटकी मिली। परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। परिजनों के मुताबिक कुछ दिन पहले युवक के प्रेमिका की भी मौत हो गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
रतनपुर कलां गांव के बाहर पांच दिनों से लापता युवक की लाश पेड़ पर लटकी मिली है। युवक के परिजनों ने गांव के कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रतनपुर कलां गांव निवासी फल विक्रेता राम सिंह का 19 साल का बेटा अंकित सैनी पांच दिन पहले घर से अचानक लापता हो गया था।
विज्ञापन
जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसके बाद भी उसका पता नहीं चल सका। मामले की सूचना पुलिस को दी गई थी। शुक्रवार दोपहर को उसकी लाश पेड़ से लटकी मिली। मौत की खबर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
सीओ हाईवे कुलदीप गुप्ता, थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह फोरेंसिक टीम को लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नीचे उतारा और मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी सतेन्द्र सिंह ने बताया की मौके की स्थिति देख मामला आत्महत्या का लग रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद कारणों का पता चलेगा। अंकित की मौके से उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। अंकित के पिता राम वीर सिंह बताया की अंकित गांव की एक युवती से प्रेम करता था।
युवती की 15 दिन पहले मौत हो गई थी। युवती के परिजनों ने बिना पुलिस की सूचना के अंतिम संस्कार कर दिया था। उन लोगों ने उसे धमकी दी थी।