फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Factory worker murdered by strangulation, wife sleeping next to him was not found, police detained

Moradabad: गला घोंटकर फैक्टरी कर्मी की हत्या, बगल में सो रही पत्नी को नहीं चला पता, पुलिस ने हिरासत में लिया

Thu, 04 Apr 2024 09:42 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भोजपुर (मुरादाबाद)।
अमर उजाला नेटवर्क, भोजपुर (मुरादाबाद)। Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 04 Apr 2024 09:42 AM IST
सार

मुरादाबाद के भोजपुर में एक युवक की हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी और एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जिस समय घटना हुई पत्नी कमरे में ही मौजूद थी लेकिन उसको भनक तक नहीं लगी। 

विज्ञापन
Moradabad: Factory worker murdered by strangulation, wife sleeping next to him was not found, police detained
यूपी पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भोजपुर थाना क्षेत्र के मेंदनीपुर गांव में मंगलवार रात फैक्टरी कर्मी हरदयाल (32) की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। बराबर वाली चारपाई पर सो रही हरदयाल की पत्नी और उसके तीन बच्चों को भनक तक नहीं लगी। बुधवार सुबह हरदयाल चारपाई पर मृत पड़ा मिला तो घटना की जानकारी हो सकी।

विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने मृतक की पत्नी और गांव के ही एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।भोजपुर थाना क्षेत्र के मेंदनीपुर निवासी हरदयाल मंगलवार की रात घर के आंगन में चारपाई पर सो रहा था।
विज्ञापन


उसके पास में ही दूसरी चारपाई पर पत्नी रिंकी, बेटा कुशल, बेटी खुशी और खुशबू सो रही थीं। बुधवार सुबह रिंकी जागी और और उसने शोर मचाया कि उसके पति की मृत्यु हो गई है। महिला और उसके बच्चों की चीख पुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर दयाल की मौत की खबर मिलने पर मूंढापांडे के नाजरपुर गांव में रहने वाले हरदयाल के मामा भूरे सिंह और अन्य रिश्तेदार भी आ गए। तब उन्होंने देखा कि हर दयाल के गले पर रस्सी कसने के निशान दिखाई दे रहे थे। उन्होंने इस घटना की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस अधिकारी फोरेंसिक टीम लेकर मौके पर पहुंच गए। इसके बाद टीम ने मौके पर जांच पड़ताल की। इसके अलावा हरदयाल की पत्नी रिंकी और अन्य लोगों से भी पूछताछ की।

हर दयाल के मामा भूरे सिंह ने पुलिस को बताया कि उसके भांजे हरदयाल की शादी 13 साल पहले संभल जनपद के असमोली थाना क्षेत्र के नयावली निवासी रिंकी के साथ हुई थी। हरदयाल मुरादाबाद स्थित फैक्टरी में काम करता था।


भोजपुर पुलिस ने मृतक की पत्नी और गांव के ही एक युवक को हिरासत में ले लिया है। दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है। एसपी देहात संदीप कुमार मीना ने बताया कि पूछताछ में कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed