{"_id":"66c6955c674e33ca6906d873","slug":"moradabad-double-decker-bus-collides-with-tractor-trolley-from-behind-on-the-highway-driver-die-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टकराई डबल डेकर बस, चालक की मौत; तीन अन्य लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टकराई डबल डेकर बस, चालक की मौत; तीन अन्य लोग घायल
Thu, 22 Aug 2024 07:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 22 Aug 2024 07:03 AM IST
सार
इस हादसे में बस का चालक शीशा तोड़कर बाहर जाकर गिरा। उसकी मौत हो गई जबकि तीन यात्री भी घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
हादसे के बाद...
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कटघर थाना क्षेत्र में रामगंगा पुल पर बुधवार रात करीब 12 बजे डबल डेकर बस ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में घुस गई। इस हादसे में बस का चालक शीशा तोड़कर बाहर जाकर गिरा। उसकी मौत हो गई जबकि तीन यात्री भी घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
डबल डेकर बस बुधवार रात शाहजहांपुर से दिल्ली जा रही थी। जिसमें करीब 90 यात्री सवार थे। बस में दो चालक थे। हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर निवासी भूरा बस चला रहा था जबकि दूसरा मुदस्सिर (35) बराबर वाली सीट पर बैठा था। बुधवार रात करीब 12 बजे बस कटघर क्षेत्र में मुरादाबाद लखनऊ हाईवे पर रामगंगा पुल से गुजर रही थी। बस के आगे ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली चल रही थी।
विज्ञापन
इसी दौरान बस तेजी से ट्रॉली में पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला शीशा टूट गया और जिससे दूसरा चालक मुदस्सिर और तीन यात्री सलमान, प्रभात और राहुल बाहर जाकर गिर गए। इस हादसे में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे से यात्रियों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भिजवा दिया गया जहां, डॉक्टरों ने मुदस्सिर को मृत घोषित कर दिया जबकि घायलों को अस्पताल में भर्ती कर उनका उपचार शुरूकर दिया गया है।
पुलिस ने अन्य यात्रियों को दूसरी बस से दिल्ली भिजवा दिया गया है। इस हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। कटघर और मूंढापांडे की पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों वाहनों को क्रेन से हाईवे किनारे किया गया। करीब एक घंटे बाद यातायात चालू हो पाया है।