फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad Crime News: PFA district president accused of demanding extortion and threatening

Moradabad Crime News: पीएफए जिलाध्यक्ष पर रंगदारी मांगने और धमकाने का आरोप, पीड़ित ने दर्ज कराया केस

Sun, 16 Feb 2025 06:47 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 16 Feb 2025 06:47 PM IST
सार

पीएफए जिलाध्यक्ष करुणा शर्मा पर 10 हजार रुपये रंगदारी मांगने, अभद्रता और धमकी देने का केस दर्ज हुआ। शिकायतकर्ता शिवानी वर्मा ने आरोप लगाया कि करुणा स्ट्रीट डॉग लाकर सोसायटी में रखती हैं, जो बच्चों को काटते हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Moradabad Crime News: PFA district president accused of demanding extortion and threatening
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

महिला थाने में पीएफए (पीपल फॉर एनिमल्स) की जिलाध्यक्ष करुणा शर्मा के खिलाफ 10 हजार रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। केस दर्ज कराने वाली महिला ने अभद्रता करने और धमकाने का भी आरोप लगाया। मझोला के नया मुरादाबाद समाजवादी बिल्डिंग निवासी शिवानी वर्मा ने बताया कि नया मुरादाबाद सेक्टर 15-ए टॉवर-ए निवासी करुणा शर्मा उनके फ्लैट के बराबर में रहती हैं।

विज्ञापन


वह खुद को मेनका गांधी की संस्था पीएफए का अध्यक्ष बताती हैं। आरोप लगाया कि वह स्ट्रीट डॉग लाकर सोसायटी में रखती हैं, जो बच्चों को काटते हैं। आरोप है कि विरोध करने पर करुणा शर्मा ने गाली-गलौज और अभद्रता की। वह कई लोगों पर केस दर्ज चुकी हैं। शिवानी ने पुलिस को बताया कि 28 जनवरी को स्ट्रीट डॉग उनके बच्चों पर भौंक रहे थे और काटने की कोशिश की।
विज्ञापन


शिकायत करने पर करुणा शर्मा धमकाते हुए कहा कि जब दस हजार रुपये मिलेंगे तभी कुत्ते यहां से जाएंगे। आरोप लगाया कि इससे पहले भी वह उनके परिवार से रंगदारी वसूलने का प्रयास कर चुकी हैं। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरे खिलाफ केस दर्ज कराने वाली महिला के पति नितिन वर्मा के दोस्त नकुल यादव ने सोसायटी के फ्लैट की छत से स्ट्रीट डॉग को फेंककर मार दिया था। इस मामले में मैंने नकुल समेत अन्य के खिलाफ मझोला थाने में केस दर्ज कराया था। उसी रंजिश में मेरे खिलाफ झूठा केस दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच करेगी तो सच सामने आ जाएगा। - करुणा शर्मा, जिलाध्यक्ष, पीएफए

साइबर अपराधी ने व्यापारी से 94 हजार रुपये ठगे

मुगलपुरा थाना क्षेत्र के जामा मस्जिद वारसी नगर निवासी पीतल व्यापारी मो. मुस्तकीम से साइबर अपराधी ने गरीबों की मदद करने का झांसा देकर 94 हजार रुपये ठग लिए। उन्होंने थाने में तहरीर देकर केस दर्ज कराया है। मो. मुस्तकीम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 24 जनवरी 2025 की रात करीब दस बजे उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आई।

कॉल करने वाले ने अपना नाम सलमान बताया। इसके बाद आरोपी ने मो. मुस्तकीम से कहा कि हमारी एचवाईसी नाम की संस्था गरीबों की मदद करती है। आरोपी ने उन्हें झांसा दिया कि वह उनके खाते में पैसे भेज रहा है, जिसे गरीबों में बांटना होगा। आरोपी ने मुस्तकीम से मोबाइल नंबर और खाता नंबर ले लिया।

इसके बाद आरोपी ने बताया कि उनके खाते में पैसे नहीं जा रहे हैं। ठग ने उनसे ही चार हजार रुपये अपने खाते में भेजने के लिए कहा। मो. मुस्तकीम ने आरोपी के बताए खाते में चार हजार रुपये भेज दिए। इसके बाद आरोपी ने झांसा देकर दूसरा बैंक खाता नंबर मांग लिया। माे. मुतस्कीम ने अपनी सास के बैंक खाते की जानकारी दे दी।

बातचीत के दाैरान आरोपी ने मो. मुस्तकीम के खाते से दो बार में 90 हजार रुपये और ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद आरोपी ने फोन काट दिया तो मुस्तकीम को ठगी का अहसास हुआ।  मुगलपुरा थाना प्रभारी कुलदीप तोमर ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। साइबर सेल की मदद से आरोपी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed