फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad Crime: Brother-in-law brother arrested for beating young man death, was absconding for many days

Moradabad Crime: युवक की पीट-पीटकर हत्या में साढ़ू का भाई गिरफ्तार, कई दिन से चल रहा था फरार...भेजा गया जेल

Sat, 21 Jun 2025 11:52 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 21 Jun 2025 11:52 AM IST
सार

युवक की पीटकर हत्या करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। वह कई दिनों से फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
Moradabad Crime: Brother-in-law brother arrested for beating young man death, was absconding for many days
मुरादाबाद में गश्त करती पुलिस - फोटो : पुलिस

विस्तार

मूंढापांडे थानाक्षेत्र के नाजरपुर में पीट-पीटकर युवक की हत्या करने के मामले में पुलिस ने उसके साढ़ू के भाई को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। मूंढापांडे थाना क्षेत्र के नाजरपुर निवासी दीनदयाल की पत्नी राखी ने उसके खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विज्ञापन


इसके बाद राखी अपने बहनोई प्रेमपाल और बहन रानी के साथ हरथला कॉलोनी में उनके घर चली गई थी। राखी और उसकी बहन रानी, बहनोई प्रेमपाल के साथ छह जून को अपना सामान लेने नाजरपुर आई थी। वहां दीनदयाल से कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। दीनदयाल और उसके भाई महेंद्र ने डंडे से राखी के बहनोई को पीट दिया था।
विज्ञापन


जिससे उसे सिर में गंभीर चोट आई थी। जिसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी। पुलिस ने दीनदयाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि महेंद्र फरार चल रहा था। मूंढापांडे थाना प्रभारी राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि महेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार शाम उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

युवक को घर में घुसकर पीटा

कटघर थाना क्षेत्र के करूला निवासी नावेद ने दर्ज कराए केस में बताया कि उसकी पत्नी महक मायके में रह रही थी। नावेद का दावा है कि उसे शिकायत मिली थी कि उसकी उसकी पत्नी की गतिविधियां ठीक नहीं हैं। उसने इसकी शिकायत पत्नी के मायके में की और उसे घर भेजने के लिए कहा।


आरोप है कि ससुरालियों ने उसे ही बुरा भला कहा और घर से धक्का देकर निकाल दिया। आरोप है कि बुधवार रात करीब एक बजे गुलाम साबिर, शारिक और अन्य लोग उसके घर में घुस आए और उसके साथ मारपीट की। कटघर थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि गुलाम साबिर, शारिक, शहनाज, राविया और रुकसार के खिलाफ केस दर्ज किया है।

देवर ने महिला से की छेड़खानी

मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने पति, देवर और ससुराल वालों पर केस दर्ज कराया है। जिसमें महिला ने बताया कि उसकी शादी 25 अप्रैल 2023 को बिजनौर के थाना चांदपुर क्षेत्र निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद पीड़िता अपने पति के साथ दिल्ली रहने लगी।



आरोप है कि वहां देवर ने उसके साथ छेड़खानी की। पति से शिकायत की तो उसने विश्वास नहीं किया। इसके बाद वह अपने मायके में आ गई। पति ने तीन तलाक की धमकी भी दी है। मझोला प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed