फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Buses compete on Thakurdwara highway, student dies after being overturned, 10 injured

Moradabad: ठाकुरद्वारा हाईवे पर बसों में होड़, पलटने से छात्र की मौत...10 घायल, ग्रामीणों का दो घंटे हंगामा

Wed, 18 Jun 2025 11:18 AM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद) Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 18 Jun 2025 11:18 AM IST
सार

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा मार्ग पर सवारी उठाने को लेकर दो बस चालकों के बीच होड़ लगी रही। इस बीच तेज रफ्तार के कारण एक बस पलट गई। हादसे में छात्र की मौत जबकि उसकी मां समेत दस लोग घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Moradabad: Buses compete on Thakurdwara highway, student dies after being overturned, 10 injured
ठाकुरद्वारा में सड़क से बस को हटाते क्रेन - फोटो : संवाद

विस्तार

ठाकुरद्वारा-मुरादाबाद हाईवे पर दो निजी बसों की सवारी उठाने की होड़ में बुधवार सुबह एक बस पलट गई। हादसे में भरतावाला गांव निवासी किसान योगेंद्र सिंह के 15 वर्षीय बेटे दीपांशु की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


वह नौवीं कक्षा का छात्र था। हादसे में उसकी मां मुनेश देवी समेत 10 यात्री घायल हो गए। इनमें से छह को नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने हाईवे पर करीब दो घंटे तक हंगामा किया।
विज्ञापन


घटना में शामिल ट्रैवल कंपनी की दो अन्य बसों को रोक कर उन्हें खाली करा दिया। हंगामे के दौरान हाईवे पर यातायात पूरी तरह बाधित रहा। ग्रामीण दुर्घटना के आरोपी बस चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझाकर शांत किया और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। बताया गया कि बस में करीब 20 सवारी थीं। ओवरटेक करने की कोशिश में बस अनियंत्रित होकर पलट गई।


हादसे में दीपांशु का गला कट गया था। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि बस चालक की तलाश की जा रही है। घायल यात्रियों का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed