{"_id":"68db78e9e4b4209d310909c3","slug":"moradabad-a-friend-put-a-minor-girl-athlete-in-her-boyfriend-s-car-and-another-man-then-harassed-her-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: सहेली ने नाबालिग खिलाड़ी को प्रेमी की कार में बैठाया, दूसरे ने की दुष्कर्म की कोशिश, शोर मचाकर छूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: सहेली ने नाबालिग खिलाड़ी को प्रेमी की कार में बैठाया, दूसरे ने की दुष्कर्म की कोशिश, शोर मचाकर छूटी
Tue, 30 Sep 2025 12:00 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Tue, 30 Sep 2025 12:00 PM IST
सार
मुरादाबाद में नाबालिग खिलाड़ी को उसकी सहेली ने अपने प्रेमी की कार में बैठा दिया। आरोप है कि प्रेमी के दोस्त ने उससे दुष्कर्म की कोशिश की। पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
मुरादाबाद पुलिस कर रही जांच (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : freepik
विस्तार
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में नाबालिग ताइक्वांडो खिलाड़ी को उसकी सहेली ने अपने प्रेमी की कार में बैठा लिया। आरोप है कि प्रेमी के दोस्त ने पीड़िता के साथ कार में दुष्कर्म की कोशिश की। पीड़िता के शोर मचाने पर लोग जुटे तो आरोपी उसे छोड़कर कार लेकर भाग गए।
विज्ञापन
पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर सहेली, उसके प्रेमी और प्रेमी के दोस्त पर केस दर्ज कर लिया है। सिविल लाइंस में रहने वाली पीड़िता के पिता ने दर्ज कराए केस में बताया कि उसकी 12 वर्षीय बेटी सिविल लाइंस क्षेत्र में स्टेडियम के पास अकादमी में ताइक्वांडो सीखने जाती है।
विज्ञापन
रविवार की शाम करीब छह बजे खिलाड़ी अपनी अपनी 17 वर्षीय सहेली के साथ ताइक्वांडो सीखने के बाद घर लौट रही थी। आरोप है कि इस दौरान सहेली ने प्रेमी को कॉल कर कार लेकर बुला लिया। दोनों लड़कियां अपनी तहसील के पास ही पहुंची थीं कि इसी दौरान सहेली का 16 वर्षीय प्रेमी कार लेकर आ गया।
विज्ञापन
उसने दोनों लड़कियों को कार में बैठा लिया। कार अभी कुछ ही दूरी पर पहुंची थी। इसी दौरान कार चला रहे किशोर का साथी मुकुल चौधरी आ गया और वह भी कार में बैठ गया। आरोप है कि मुकुल चौधरी ने ताइक्वांडो खिलाड़ी के दुष्कर्म की कोशिश की।
पीड़िता ने शोर मचाया तो आरोपी ने कार दौड़ा दी। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। इसी बीच कार शाहपुर तक पहुंच गई। पीड़िता ने कार का शीशा खोलकर शोर मचाया तो लोग इकट्ठा हो गए।
इसी बीच आरोपी पीड़िता को छोड़कर भाग गए। इसके बाद शाहपुर में रहने वाले एक व्यक्ति ने पीड़िता को उसके घर तक पहुंचाया। पीड़िता ने घर पहुंचकर आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंच गए और केस दर्ज करा दिया।
एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि तहरीर के एक किशोरी, एक किशोर और एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।