फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   MLA's sister-in-law became PRADHAN

विधायक की जेठानी भी बन गईं प्रधान

Mon, 14 Dec 2015 06:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद Updated Mon, 14 Dec 2015 06:43 PM IST
विज्ञापन
MLA's sister-in-law became PRADHAN
सपा विधायक पिंकी यादव की जेठानी रामरती भी प्रधान बन गईं हैं। वहीं विधायक संजय कपूर की भाभी चित्रा कपूर भी प्रधान चुन ली गईं। भाकियू के जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह रंधावा की पत्नी ने भी इलेक्शन जीत लिया है। कई दूसरे धुरंधरों के घर वाले भी जीत गए।
विज्ञापन



असमौली से विधायक पिंकी यादव की जेठानी रामरती मूंढापांडे ब्लाक क्षेत्र के गांव नाजरपुर स्यौराजवाला से इलेक्शन लड़ी थीं। रविवार को हुई मतगणना में भी वह भी चुनाव जीत गईं हैं। वहीं बिलासपुर के विधायक संजय कपूर की भाभी चित्रा कपूर भी इलेक्शन जीत गईं हैं। चित्रा कपूर मिलक बिसाहट से प्रधान चुन ली गईं।
विज्ञापन



यहां से भी प्रधान पद के लिए कई प्रत्याशी मैदान में थे। वहीं भाकियू के जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह रंधावा की पत्नी सरोज देवी सलावा गांव से प्रधानी का इलेक्शन जीत गईं हैं। बिलारी विधायक हाजी मोहम्मद इरफान के भाई उस्मान की पत्नी श्रीमती अफरोज खानम मोहम्मदपुर इब्राहिमपुर की प्रधान बन गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस गांव से भी कई प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। डिलारी ब्लाक के गांव मानपुर साबित से पूर्व ब्लाक प्रमुख अफरोज जहां को प्रधान चुना गया है। वहीं नानपुर गांव से पूर्व ब्लाक प्रमुख पुष्पा देवी के पति अशोक कुमार प्रधान बने हैं। इनके साथ ही जनपद में कई सियासी धुरंधरों के घर वाले भी रिश्तेदार भी प्रधान बन गए हैं। इन सभी ने चुनाव जीतने के लिए दिन रात एक कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed