फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   MLA has in problem due to his son

बेटे की करतूतों की आंच अब विधायक पर भी

Wed, 01 Mar 2017 02:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Wed, 01 Mar 2017 02:48 AM IST
विज्ञापन
MLA has in problem due to his son
हाल ही की एक चुनावी सभा में सीएम के साथ विधायक रिजवान का बेटा ओवैस उर्फ कल्लन। - फोटो : फाइल ‌चित्र
अवैध शराब, कारतूस, फर्जी कागजात के साथ पकड़ी गई दिल्ली से चोरी होंडा सिटी कार के मामले में कुंदरकी के विधायक हाजी रिजवान के बेटे ओवैस उर्फ कल्लन की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। कल्लन के खिलाफ इस मामले में दर्ज तीन मुकदमों में चार धाराएं बढ़ाई गई हैं।
विज्ञापन


चूंकि कार विधायक के पेट्रोल पंप पर पकड़ी गई इसलिए हाजी रिजवान भी जांच में शामिल हैं। अब पुलिस ने बाप-बेटे के आपराधिक इतिहास को भी खंगालना शुरू कर दिया है। विधायक और उनके परिजनों के शस्त्र लाइसेंसों की जांच शुरू की गई है और पता लगाया जा रहा है कि कब-कब इन लाइसेंसों पर कारतूस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


पता लगाया जा रहा है कि हरियाणा की शराब विधायक के पेट्रोल पंप तक कैसे पहुंची, इसमें कल्लन के समर्थकों पर भी पुलिस को शक है। थाना कुंदरकी के प्रभारी प्रेमचंद्र शर्मा ने 13 फरवरी की रात को सपा विधायक हाजी रिजवान के पेट्रोल पंप पर अवैध शराब लदी होंडा सिटी कार पकड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के सामने विधायक का बेटा ओवैस उर्फ कल्लन कार में निकल कर भाग गया था। 14 फरवरी की तड़के पुलिस ने कल्लन के खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज किए, जिनमें पहला मुकदमा संख्या 72 में धारा 171 और धारा 188 आईपीसी, दूसरे मुकदमे संख्या 73 में धारा 60/72 आबकारी अधिनियम और तीसरे मुकदमे संख्या 74 में धारा 25 आर्म्स एक्ट हैं।

25 फरवरी को थाना कुंदरकी के अपरोक्त तीनाें मुकदमाें की विवेचना कोतवाली बिलारी के एसएसआई मानचंद्र को सौंपी गई। विवेचक मानचंद्र ने बताया कि मुकदमा संख्या 72 में विवेचना के दौरान आरोपी ओवैस उर्फ कल्लन पर आईपीसी की चार धाराएं 420, 467, 468 और 471 बढ़ाई जा रही हैं, क्याेंकि कार की नंबर प्लेट पर जो पंजीकरण नंबर लिखा मिला है।

वह थाना कटघर के पंडित नगला गांव निवासी मोहम्मद कासिम की बुलेट मोटरसाइकिल का है। आरोपी ने प्लेट पर गलत नंबर दर्शाकर धोखाधड़ी और जालसाजी की है। बाइक स्वामी मोहम्मद कासिम को तलाशा जा रहा है कि उसकी बाइक का नंबर कैसे कार की नंबर प्लेट पर पहुंचा है।
 

मुकदमा संख्या 73 आबकारी अधिनियम से जुड़ा है लेकिन कार में मिली बोतलें हरियाणा मार्का होने की वजह से शराब उत्पादन संबंधी फर्म से भी यह पता लगाया जा रहा है कि हरियाणा से विधायक के पेट्रोल पंप तक शराब कैसे आई और कौन लाया। जांच में शक कल्लन के करीबी समर्थकाें पर भी है।

मुकदमा संख्या 74 आर्म्स एक्ट में जो छह जिंदा कारतूस मिले हैं वह अलग-अलग बोर के हैं। विधायक और उसके परिजनाें के नाम कौन-कौन से शस्त्र लाइसेंस जारी हैं और किस शस्त्र लाइसेंस को बीते समय में कब-कब कितने-कितने कारतूस जारी हुए हैं इसकी भी जांच की जा रही है।



विधायक हाजी रिजवान, उनके बेटे ओवैस उर्फ कल्लन के खिलाफ पूर्व में कब-कब कौन-कौन से मुकदमे दर्ज हुए हैं इसका भी पूरा ब्यौरा विवेचक और कुंदरकी पुलिस जुटा रही है। गौर हो कि सपा विधायक हाजी रिजवान कई संगीन मामले दर्ज हैं वहीं कल्लन हिस्ट्रीशीटर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed