फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   MLA fund spent 50 lakhs in two days to avoid lapsing

Moradabad News: लैप्स होने से बचाने के लिए दो दिन में विधायक निधि के खपा दिए 50 लाख

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Apr 2023 02:45 AM IST
विज्ञापन
MLA fund spent 50 lakhs in two days to avoid lapsing
लैप्स होने से बचाने को दो दिन में विधायक निधि के खपा दिए 50 लाख
विज्ञापन

डायट के 20, बीएसए की करीब 30, विधायक निधि की करीब 50 लाख रुपये की धनराशि के भुगतान के लिए भेजा ट्रेजरी
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। मार्च क्लोजिंग को लेकर विकास भवन कार्यालय में सुबह से लेकर देर शाम तक कार्य चलता रहा। विभागों को प्राप्त धनराशि में से खर्च होने से बची धनराशि 31 मार्च के बाद समाप्त न हो जाए, लिहाजा उसे खर्च दिखाने की जुगत में विभागीय अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक जुटे रहे।
परियोजना निदेशक सतीश चंद्र मिश्र ने बताया कि जिले में एक सांसद, छह विधायक व चार एमएलसी हैं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक विधायक की तीन-तीन करोड़ रुपये की विधायक निधि की अगस्त में आ गई थी। जबकि सांसद की पांच करोड़ रुपये की निधि आई थी। सभी माननीयों द्वारा दिए गए कार्यों के प्रस्ताव पर पहले ही अधिकांश धनराशि खर्च की जा चुकी है। प्रस्ताव के सापेक्ष किए गए कार्य की जो धनराशि बची थी वह भी भुगतान के लिए पिछले दो दिनों में ट्रेजरी भेज दी गई है।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी सुमित यादव ने बताया कि विकास विभाग की कोई भी धनराशि लैप्स नहीं होगी। उन्होंने बताया कि विधायक निधि की मद में करीब 50 लाख, डायट प्राचार्य के यहां फर्नीचर आदि खरीद के करीब 20 लाख, बीएसए कार्यालय की करीब 30 लाख रुपये बचे थे। जिन्हें पास होने के लिए ट्रेजरी भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed