फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Miscreants shot the marriage hall operator in Moradabad

Moradabad: बदमाशों ने मैरिज हॉल संचालक को मारी गोली, मोहम्मद तारिक की हालत नाजुक, मेरठ रेफर

Mon, 27 Feb 2023 06:59 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 27 Feb 2023 06:59 PM IST
सार

पुलिस घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गई। चिकित्सकों ने तारिक को मेरठ रेफर कर दिया। 

विज्ञापन
Miscreants shot the marriage hall operator in Moradabad
घटना की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : घटना की जांच में जुटी पुलिस

विस्तार

मुरादाबाद के मैनाठेर थाना क्षेत्र के ग्राम तख्तपुर अल्ला में बदमाशों ने मैरिज हॉल संचालक मोहम्मद तारिक (22) को गोली मारकर घायल दिया। गोली उसकी गर्दन में लगी। पुलिस घायल युवक को जिला अस्पताल ले गई, जहां से चिकित्सकों ने मेरठ भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

विज्ञापन


रविवार देर रात करीब बारह बजे तख्तपुर अल्ला गांव स्थित मास्टर मैरिज हॉल के संचालक मोहम्मद तारिक (22) पुत्र नसीम अशरफ अपने तहेरे भाई अब्दुल मुत्तलिब के साथ मैरिज हॉल में शादी समारोह की तैयारियां करा रहे थे। तभी अब्दुल मुत्तलिब को गैराज के पास दो बदमाश संदिग्ध अवस्था में घूमते दिखे। इस दौरान मोहम्मद तारिक और अब्दुल मुत्तलिब ने बदमाशों को टोकते हुए पीछा किया। इस दौरान एक बदमाश ने खुद को घिरा देखकर गोली चला दिया, जो मोहम्मद तारिक की गर्दन पर लगी। इस घटना में वह घायल हो गया। इसके बाद बदमाश भाग गए।

विज्ञापन

 

सूचना मिलते ही मैनाठेर पुलिस पहुंच गई और घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गई। रात में चिकित्सकों ने मोहम्मद तारिक को मेरठ रेफर कर दिया। देर रात में एसपी देहात संदीप कुमार मीना और सीओ सलोनी अग्रवाल ने घटना की जानकारी ली। जंगल में छानबीन के दौरान प्लास्टिक की दो केन और औजार बरामद हुए, जिससे स्पष्ट हो रहा कि बदमाश गैराज में खड़े ट्रकों से डीजल निकालने के इरादे से आए थे। मैनाठेर कोतवाल मनोज कुमार ने बताया कि अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और विवेचना की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed