मुरादाबाद में मंत्री बेबी रानी: बेटियां ही बनाएंगी भारत को विश्वगुरु, जरूरतमंद विद्यार्थियों को बांटे फीस चेक
मुरादाबाद के पंचायत भवन में जरूरतमंद बालिकाओं के लिए फीस वितरण कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि मंत्री बेबी रानी मौर्य ने 200 बालिकाओं को शैक्षणिक फीस के चेक और 20 गर्भवती महिलाओं को पोषाहार किट दी। मंत्री ने महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तिकरण हेतु प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी भी साझा की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिक्षा से वंचित न रह जाए कोई भी बेटी—इसी संकल्प के साथ पंचायत भवन सभागार में शनिवार को निर्धन एवं जरूरतमंद बालिकाओं के लिए शैक्षणिक फीस वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नन्हीं सी चिड़िया ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला एवं बाल कल्याण मंत्री बेबी रानी मौर्य रहीं।
उन्होंने ट्रस्ट सदस्यों के साथ मिलकर करीब 200 बालिकाओं को शैक्षणिक फीस के चेक वितरित किए मंत्री मौर्य ने कहा कि बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। हमें उनके आत्मविश्वास को मजबूत कर शिक्षा का संबल देना होगा। भारत के विश्वगुरु बनने का सपना बेटियां ही पूरा करेंगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है। इसी क्रम में प्रदेश के विभिन्न शहरों में 500 कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल बनाए जा रहे हैं। साथ ही 22,000 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की भर्ती भी की जा रही है कार्यक्रम में उपस्थित बालिकाओं और महिलाओं का उत्साह देखते ही बनता था।
इस मौके पर मंत्री ने विभाग की ओर से 20 गर्भवती महिलाओं को पोषाहार किट भी वितरित किए। कार्यक्रम में शहर विधायक रितेश कुमार गुप्ता, भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शैफाली चौहान, भाजपा महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला, समाजसेविका शिखा गुप्ता, डॉ. सचदेवा, राजेश रस्तोगी, सीए दीपक बाबू, योग शिक्षिका रीतू नारंग व गीतांजली पांडेय भी मौजूद रहीं।
नन्हीं सी चिड़िया ट्रस्ट की अध्यक्ष अल्पना रितेश गुप्ता ने कहा कि हमारा प्रयास है कि कोई भी बालिका आर्थिक तंगी के कारण पढ़ाई से वंचित न हो। एक शिक्षित बालिका न केवल अपना, बल्कि पूरे समाज का भविष्य संवार सकती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.