{"_id":"657cb85711e84aba970a416c","slug":"meerut-and-agra-won-the-state-child-scientist-competition-moradabad-news-c-15-1-mbd1002-303572-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: मेरठ और आगरा ने जीती राज्य बाल वैज्ञानिक प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: मेरठ और आगरा ने जीती राज्य बाल वैज्ञानिक प्रतियोगिता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
पारकर इंटर कॉलेज में आयोजित चार दिवसीय राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में मेरठ मंडल और जूनियर वर्ग में आगरा मंडल ने चल वैजयंती ट्राॅफी अपने नाम की। अध्यापक वर्ग में मेरठ मंडल ने जीत दर्ज की। चार दिन तक विद्यार्थियों ने अपने-अपने मॉडल का प्रदर्शन किया। शुक्रवार शाम को राज्यमंत्री माध्यमिक शिक्षा गुलाब देवी के हाथों मेडल और प्रमाणपत्र पाकर उनके चेहरे खिल गए।
मुख्य अतिथि गुलाब देवी ने सबसे पहले प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों से उनके मॉडल के बारे में पूछा। विद्यार्थी भी अपने-अपने मॉडल के बारे में बताने के लिए उत्सुक थे। राज्यमंत्री गुलाब देवी ने कहा कि विद्यार्थियों की विद्वता है कि उन्होंने ऐसे मॉडल बनाए हैं कि यदि चालक ने शराब पी है तो गाड़ी नहीं चलेगी। कूड़ा-कचरा का निस्तारण गैस बनाने के लिए किया है। ये जनहित के मॉडल हैं। निदेशक उप्र राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान अनिल भूषण चतुर्वेदी ने विद्यार्थियों को राष्ट्र स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। मंडलवार परिणाम में आगरा को पहला, मेरठ को दूसरा और मुरादाबाद को तीसरा स्थान मिला। सीनियर वर्ग में मेरठ को पहला, प्रयागराज को दूसरा और बस्ती व अलीगढ़ को तीसरा स्थान मिला। शिक्षक वर्ग में मेरठ को पहला, आगरा व अलीगढ़ को दूसरा और बस्ती मंडल को तीसरा स्थान मिला। इस दौरान संयुक्त शिक्षा निदेशक मनोज कुमार द्विवेदी, डीआईओएस डॉ. अरुण कुमार दुबे, एडी बेसिक बुद्धप्रिय सिंह, बीएसए अजीत कुमार, वित्त व लेखाधिकारी राकेश चंद्र मौर्य, प्रबंधक बृजेश मेंसल, प्रधानाचार्य मेजर एसके नेथन आदि मौजूद रहे।
जूनियर वर्ग के ये रहे विजेता
स्थिर वर्ग में स्वास्थ्य विषय पर कानपुर की परिणिता को पहला, प्रयागराज की नशरा मारुफ खान को दूसरा और मुरादाबाद के आदित्यपुरी को तीसरा स्थान मिला। जीवन पर्यावरण के लिए जीवन शैली विषय पर अलीगढ़ की तृप्ति शर्मा पहले, कानपुर की अक्षरा त्रिपाठी दूसरे, प्रयागराज की हर्षिता तीसरे स्थान पर रहीं। कृषि में मुरादाबाद की स्नेहा को पहला, मेरठ की वंशिका सैनी काे दूसरा, आजमगढ़ की खुशी मधेशिया को तीसरा स्थान मिला। संचार एवं परिवहन में आगरा के यथार्थ वर्मा पहले, मेरठ के अनुभव दूसरे, अलीगढ़ की परिधि तीसरे स्थान पर रहीं। कंप्यूटेशनल सोच में मेरठ की शिवानी को पहला, आगरा की ख्याति अग्रवाल को दूसरा, अलीगढ़ की शालिनी को तीसरा स्थान मिला। क्रियाकारी वर्ग में स्वास्थ्य विषय पर आगरा के योगेश कुमार को पहला, वाराणसी के गणेश मौर्य को दूसरा और मुरादाबाद की गौरी को तीसरा स्थान मिला। जीवन विषय पर आगरा के तनिष्क तेज पहले, गोरखपुर के ऋषभ यादव दूसरे, लखनऊ के माहम्मद वजाहत हुसैन तीसरे स्थान पर रहे। कृषि में लखनऊ के सुमित राज पहले, प्रयागराज की इशिका दूसरे और कानपुर के ओम शर्मा तीसरे स्थान पर रहे। संचार एवं परिवहन में देवीपाटन के थानेदार मौर्य को पहला, गोरखपुर के अंशुमान मिश्रा को दूसरा और अयोध्या के निर्वेद त्रिपाठी को तीसरा स्थान मिला। कंप्यूटेशनल सोच पर वाराणसी के यश यादव पहले, मुरादाबाद के कृतज्ञ सिंह दूसरे और अलीगढ़ की पूर्वी वार्ष्णेय तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
सीनियर वर्ग के ये रहे विजेता
स्वास्थ्य विषय पर बस्ती के प्रियांशु वर्मा को पहला, आगरा की वर्षा को दूसरा और मेरठ की तानिया नेगी को तीसरा स्थान मिला। जीवन विषय पर मेरठ की प्राची पहले, झांसी के तरुण गुप्ता दूसरे, वाराणसी के इंद्रजीत सिंह तीसरे स्थान पर रहे। कृषि में प्रयागराज के नितिन मौर्य को पहला, मेरठ की चारु को दूसरा और लखनऊ के उदित राठौर को तीसरा स्थान मिला। संचार एवं परिवहन में अलीगढ़ के शेखर मिश्रा को पहला, कानपुर की अर्तिका को दूसरा और अयोध्या के दिलीप कुमार को तीसरा स्थान मिला। कंप्यूटेशनल सोच में मेरठ की काजल पहले, प्रयागराज के कार्तिकेय सिंह दूसरे और कानपुर के रुद्र प्रताप सिंह तीसरे स्थान पर रहे।
प्रतियोगिता का नाम ही भूल गईं मुख्य अतिथि गुलाब देवी
मुरादाबाद। राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रतियोगिता की मुख्य अतिथि राज्यमंत्री माध्यमिक शिक्षा गुलाब देवी थीं। संबोधन के दौरान कई बार उनकी जुबान फिसल गई। समापन कार्यक्रम की जगह शुभारंभ बोल गईं। इसके बाद उन्होंने विज्ञान प्रदर्शनी की जगह खेल प्रतियोगिता कह गईं। उन्होंने कहा कि यहां पर खेल प्रतियोगिता हो रही है। यह बड़ी अच्छी चीज है। मानव जीवन के प्रत्येक कदम पर यह परीक्षा होती है। यह खेल की परीक्षा है। जन्म से लेकर मृत्यु तक अपनी परीक्षाएं देता रहा है। उसमें प्रयास करता रहता है कि उसकी परीक्षा सफल हो।
मंत्री के सामने नहीं हो सकीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
प्रदर्शनी का निरीक्षण करने के बाद राज्यमंत्री गुलाब का संबोधन शुरू हो गया। इसके बाद मंच पर विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। अपनी व्यस्तता की वजह से राज्यमंत्री को कार्यक्रम से जाना पड़ा। इसकी वजह से सांस्कृतिक प्रस्तुतियां उनके सामने नहीं हो पाईं। दोपहर एक बजे से स्वरूपी देवी मेमोरियल इंटर कॉलेज की छात्राएं स्वागत गान के लिए और साईं कन्या इंटर कॉलेज की छात्राएं समूह नृत्य के लिए तैयार हो गई थीं। बाद में निदेशक उप्र राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान अनिल भूषण चतुर्वेदी के समक्ष प्रस्तुतियां हुईं।