फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Medical store raided, expired medicines found

Moradabad News: मेडिकल स्टोर पर छापा, एक्सपायरी दवाएं मिलीं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Medical store raided, expired medicines found
मुरादाबाद। औषधि निरीक्षकों की टीम ने हरथला रेलवे स्टेशन रोड स्थित एक मेडिकल स्टोर पर शनिवार को छापा मारा। जांच के दौरान मेडिकल स्टोर में इंसान और जानवरों की एक्सपायरी दवाएं मिलीं। इस मामले में जांच अधिकारियों ने दवाओं को जब्त कर तीन नमूने लिए।
विज्ञापन

औषधि विभाग के सहायक आयुक्त को शिकायत मिली थी कि हरथला में एक मेडिकल स्टोर बगैर लाइसेंस संचालित है। इस मामले में मुरादाबाद की निरीक्षक उर्मिला वर्मा और संभल जिले के निरीक्षक जयेंद्र कुमार की टीम गठित की गई। टीम ने शनिवार को हिमगिरी कॉलोनी हरथला स्टेशन रोड स्थित सर्वेश कुमार के मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। इस दौरान निरीक्षकों ने कई अनियमितताएं पकड़ीं। निरीक्षक उर्मिला वर्मा ने बताया कि जांच में इंसानों के साथ जानवरों की एक्सपायरी दवाएं मिली हैं। इसी कारण दवाओं के तीन नमूने लिए गए। करीब 35 हजार की दवाएं दुकान से जब्त की गईं। पूछताछ से पता चला कि दो साल से दुकानदार बगैर लाइसेंस के मेडिकल स्टोर का संचालन कर रहा था, लेकिन किसी की पकड़ में नहीं आया था। इस मामले में नमूनों की रिपोर्ट आने के बाद विभाग की तरफ से अदालत में परिवाद दाखिल किया जाएगा। साथ ही दुकानदार को चेताया गया कि वह किसी प्रकार की दवा को नहीं बेचेगा। पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed