फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Mass Marriage Scam: Action to be taken regarding another video.

सामूहिक विवाह घोटाला : एक और वीडीओ के खिलाफ होगी कार्यवाही

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Mass Marriage Scam: Action to be taken regarding another video.
मुरादाबाद। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना घोटाला मामले में दो लोगों के निलंबन के साथ एक ग्राम विकास अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। जांच अधिकारी ने इस मामले में पत्र जारी कर दिया है।
विज्ञापन

सामूहिक विवाह के दौरान उपहार सामग्री के भुगतान में गड़बड़ी करने पर शासन ने समाज कल्याण मुख्यालय के उप निदेशक सुधीर कुमार को जांच करने के निर्देश दिए। पिछले साल 25 दिसंबर को मुरादाबाद में 567 जोड़ों का विवाह कराया गया था। सभी जोड़़ो को उपहार सामग्री भी दी गई थी। सामग्री सप्लाई के लिए एक फर्म को नामित किया गया था। समाज कल्याण निदेशालय की ओर से जारी आदेश के मुताबिक फर्म की ओर से उपहार सामग्री की सप्लाई नहीं दी गई और भुगतान भी कर दिया गया। जांच अधिकारी ने अनियमितता पाए जाने पर पहले एडीओ प्रशांत कुमार को निलंबित कर दिया। इसके बाद कार्यालय के प्रधान सहायक हरिशंकर सिंह को दोषी पाते हुए निलंबित करने और कुंदरकी क्षेत्र के एक ग्राम विकास अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए। इस बारे में उप निदेशक समाज कल्याण ने पुष्टि की है लेकिन जिला समाज कल्याण अधिकारी का कहना है कि उनको पत्र नहीं मिला है। शुक्रवार को भी प्रधान सहायक ड्यूटी कर रहे थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article