{"_id":"57839b3c4f1c1b1b0813d753","slug":"marrige-despute","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुझसे शादी कर लो! .. वरना उठाकर ले जाऊंगा.. मार डालूंगा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुझसे शादी कर लो! .. वरना उठाकर ले जाऊंगा.. मार डालूंगा
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Mon, 11 Jul 2016 06:42 PM IST
विज्ञापन
लड़की को धमकी दी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक निजी आईटीआई कालेज के प्रिंसिपल नवनीत वर्मा व उनके पिता और भाई के खिलाफ मझोला थाने में छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज हुई है। एक मॉल में बतौर एकाउंटेंट करने वाली युवती ने यह रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवती का आरोप है कि प्रिंसिपल से उसकी छोटी बहन की शादी की बात चली थी। प्रिंसिपल अपने परिजनों के साथ लड़की देखने आए थे, लेकिन ऐन वक्त पर छोटी बहन को रिजेक्ट करके बड़ी (एकाउंटेंट) से शादी का प्रपोजल रख दिया। एकाउंटेंट ने प्रपोजल रिजेक्ट किया तो उसके साथ सरेराह बाल पकड़कर मारपीट की।
मझोला थाना क्षेत्र में चिड़िया टोला निवासी युवती का आरोप है कि उसी के मोहल्ले में रहने वाले नवनीत वर्मा पुत्र मुन्नू से उसकी छोटी बहन के रिश्ते की बात चली थी। नवनीत एक निजी आईटीआई कालेज में प्रिंसिपल हैं। जबकि युवती एक मॉल में एकाउंटेंट है। युवती के मां - बाप की मृत्यु हो चुकी है। वह अपनी दो बहनों के साथ चिड़िया टोला में ही रहती है। युवती का आरोप है कि छोटी बहन के रिश्ते की बात करने के लिए वह सात जुलाई को वह बुद्धि विहार में अपने रिश्ते के दादा के घर बहनों के साथ गई थी।
आरोप है कि नवनीत वर्मा भी अपने पिता मुन्नू वर्मा और भाई विक्रांत के साथ के साथ वहां आए थे। मुन्नू वर्मा रेलवे में गार्ड हैं। युवती का आरोप है कि वहां नवनीत ने कहा कि वह उसकी छोटी बहन से नहीं बल्कि उससे (एकाउंटेंट से) शादी करना चाहते हैं। एकाउंटेंट ने प्रिंसिपल के इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया। महिला एकाउंटेंट का आरोप है कि इस पर प्रिंसिपल ने आपा खो दिया और जोर - जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। आरोप है कि च्वाइस वैंक्वेट हाल के पास आरोपियों ने उसे और उसकी बहनों को रोक लिया और बाल पकड़कर मारपीट की।
विज्ञापन
महिला एकाउंटेंट का आरोप है कि प्रिंसिपल और उसके परिजनों ने धमकी कि यदि वह शादी सेे इंकार करेगी तो वह उसे उठाकर ले जाएंगे और जान से मार देंगे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी प्रिंसिपल के बड़े भाई एडवोकेट विक्रांत वर्मा ने बताया कि लड़की का मेरे छोटे भाई के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। लेकिन कुंडली के मेल नहीं खाने की वजह से हमने इस शादी से इंकार कर दिया है। लड़की के दादा - दादी जबरन कोर्ट मैरिज कराने की जिद पर अड़े थे। उस दिन बातचीत के लिए दोनों पक्ष जुटे थे। लड़की मेरे छोटे भाई को जबरन हाथ पकड़कर अपने साथ ले जाने लगी तो मैंने चौराहे पर अपने भाई को ही पीटा था, लड़की को नहीं पीटा। जब मेरे पापा ने छोटे भाई को जायदाद से बेदखल करने की बात कही तो लड़की खुद ही उसे छोड़कर चली गई, बोली जब संपत्ति नहीं है तो तेरा क्या करना। -