{"_id":"6507fb6e42575e5a5c018617","slug":"married-woman-stopped-from-worshiping-and-pressured-to-offer-namaz-in-moradabad-love-affair-2023-09-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लव जिहाद: पूजा करने से रोका, नमाज पढ़ने के लिए बनाया दबाव; लव मैरिज से पहले अजीम ने खुशी से किया था ये वादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लव जिहाद: पूजा करने से रोका, नमाज पढ़ने के लिए बनाया दबाव; लव मैरिज से पहले अजीम ने खुशी से किया था ये वादा
Mon, 18 Sep 2023 01:47 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 18 Sep 2023 01:47 PM IST
सार
मुरादाबाद में एक विवाहिता ने पति और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि ससुराल वालों ने पूजा करने से रोका और नमाज पढ़ने के लिए दबाव बनाया। छह माह पहले खुशी ने अजीम से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद दहेज के लिए परेशान किया। मामले में पति समेत चार आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।
विज्ञापन
यूपी में लव जिहाद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुरादाबाद के बिलारी थाना इलाके में दूसरे समुदाय के युवक से प्रेम विवाह करने वाली एक युवती ने पति और ससुराल वालों पर नमाज पढ़ने के लिए दबाव बनाने और पूजा करने से रोकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पति समेत पांच ससुरालियों पर केस दर्ज किया है।
रविवार को पुलिस ने पति समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बिलारी नगर के मोहल्ला महाजनान निवासी खुशी ने केस दर्ज कराया है। इसमें उसने बताया कि छह माह पहले नगर के मोहल्ला अंसारियान निवासी अजीम ने उसे प्रेम जाल में फंसा कर शादी कर ली थी। तब अजीम ने कहा था कि उसे अपने धर्म छोड़ने की कोई जरूरत नहीं है।
उसका परिवार भी किसी तरह का कोई दबाव नहीं बनाएगा। लेकिन अब पति साथ रखने से इनकार कर रहा है। साथ ही ससुराल वाले मारपीट करते हैं और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाते हैं। उसे पूजा पाठ करने से रोका जाता है।
विज्ञापन
इसके अलावा पति और ससुराल वाले दबाव बनाते हैं कि वह नमाज पढ़े। युवती ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। वह चार माह की गर्भवती है। विरोध करने पर पति उसे तलाक देने की धमकी देता है।

कोतवाली प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी पति अजीम, ससुर मुराद अली, सास नसीमा जहां, जेठ वसीम और ननद सायबा के खिलाफ आईपीसी की धारा 498ए, 323, 504 और उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3 और 5 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले में पति समेत चार आरोपी गिरफ्तार कर लिए हैं।