फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   mariyum divorced from video

फोन पर नहीं, वीडियो के जरिए दिया गया मरियम को तलाक

Wed, 12 Apr 2017 02:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Wed, 12 Apr 2017 02:08 AM IST
विज्ञापन
mariyum divorced from video
तील तलाक
तीन तलाक के खिलाफ जंग का एलान कर चुकी अमरोहा की मरयम पर उसकी ससुराल वालों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। मरियम के कथित आडियो लेकर सामने आए उसके जेठ ने दावा किया है कि मरियम का असल चेहरा सामने आने के बाद धर्मगुरुओं ने फतवा दिया था कि ये शादी जायज नहीं है।
विज्ञापन


ससुराल वालों का ये भी दावा है कि मरयम को तलाक फोन पर नहीं दिया गया। बल्कि पहले उसे दुबई से वीडियो भेजकर और फिर लिखित में तलाक दिया गया था। अमरोहा के मोहल्ला गुजरी छत्ता निवासी मरियम फात्मा पुत्री अनवर हुसैन की शादी 27 दिसंबर 2014 को मुरादाबाद के मोहल्ला किसरौल निवासी मोहम्मद फैजान पुत्र मोहम्मद जफर के साथ हुई थी।
विज्ञापन


मोहम्मद फैजान दुबई में एक रियल एस्टेट कंपनी में नौकरी करता है। मरियम का पति ट्रिपल तलाक के जरिए उसे तलाक दे चुका है। हाल ही में मरयम ने प्रधानमंत्री को चिट्ठी भेजकर तीन तलाक को मुस्लिम महिलाओं का दुश्मन बताते हुए इसे खत्म करने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरियम का कहना था कि उसके शौहर ने दुबई में बैठे - बैठे उसके तलाक दे दिया। तलाक की उसे कोई जानकारी तक नहीं दी। बस दुबई से उसने अपने बड़े भाई को फोन पर तलाक के बारे में बताया और ससुराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया। 

फैजान के बड़े भाई अधिवक्ता मोहम्मद उस्मान का कहना है कि शादी के तीन दिन बाद ही मरियम का दिल्ली के दो लड़कों हारिश मिर्जा और आमिर के साथ अश्लील आडियो सामने आया। इसके बाद उन्होंने धर्म गुरुओं से सलाह ली तो उन्होंने फतवा जारी किया कि अब यह निकाह जायज नहीं रहा है।


बकौल फैजान इसके बाद उनके भाई फैजान ने दुबई से एक वीडियो बनाकर भेजा, जिसमें उसने मरियम को तलाक दिया। इसके बाद लिखित रूप से भी तलाक मरियम के पास भेज दिया गया। प्रधानमंत्री को भेजी चिट्ठी में अधिवक्ता उस्मान ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed