{"_id":"602a25d88ebc3ee91116cd76","slug":"many-couples-will-marry-in-community-wedding-ceremony-cm-yogi-adityanath-will-bless-them","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक विवाह समारोह: सीएम योगी बोले- बेटियों की शादी के बाद अब उनके बच्चों के लिए खुलेंगे अवासीय विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक विवाह समारोह: सीएम योगी बोले- बेटियों की शादी के बाद अब उनके बच्चों के लिए खुलेंगे अवासीय विद्यालय
Mon, 15 Feb 2021 03:54 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Mon, 15 Feb 2021 03:54 PM IST
विज्ञापन
सामूहिक विवाह समारोह में उपस्थित सीएम योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद सामूहिक विवाह समारोह में आज 2600 जोड़े विवाह बंधन में बंधेंगे। नव दंपती को आशीर्वाद देने के लिए कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो श्रमिक राष्ट्र का निर्माण करते हैं, वे अपना भविष्य सुरक्षित नहीं कर पाते। हमारी जिम्मेदारी है कि हम उनके भविष्य का निर्माण करें।
श्रमिकों की बेटियों के लिए विवाह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इतना ही नहीं उनके बच्चों के लिए 18 मंडलों में अवासीय विद्यालय भी खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी फैसलों ने हमे इस स्थिति में पहुंचाया कि हम इस तरह के बड़े आयोजन कर पा रहे हैं। सीएम योगी ने कहा कि सरकार ने मजदूर और किसान दोनों का ख्याल रखा है। विभिन्न योजनायें चलाई हैं। इसके अलावा योगी ने कार्यक्रम में विकास योजनाओं का भी लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने विकास की योजनाएं भी गिनाईं।

Trending Videos
शादी में मंत्र पढ़ने के लिए पहुंचे पंडित।
- फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद में श्रमिकों की 2600 बेटियों का सामूहिक विवाह कार्यक्रम प्रशासन की ओर से आयोजित किया जा रहा है। इसकी तैयारियों के लिए देर रात तक प्रशासन जुटा रहा। सुबह से ही कार्यक्रम स्थल पर हलचल है। मुख्य गेट पर बैंड बाजा से स्वागत हुआ। विवाह के लिए 24 सेक्टर बनाये गए हैं। एक सेक्टर में 108 हिन्दू जोड़ों की शादी होगी। एक हजार मुस्लिम जोड़े निकाह कबूल करेंगे। छह बुद्ध जोड़े विवाह बंधन में बंधेंगे। सिख और ईसाई धर्म के जोड़े भी पहुंच चुके हैं।
चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा
तीन जगह चेकिंग के बाद जोड़े और उनके परिजनों को एंट्री दी गई। दिल्ली रोड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा लगाया गया है। कार्यक्रम स्थल में मौजूद पुलिसकर्मी हर शख्स पर नजर रखे हुए हैं। प्रभारी मंत्री डॉ महेंद्र सिंह समय भाजपा के अन्य बड़े नेता मौजूद हैं।
शादी में हरिद्वार के 250 पंडित पढ़ेंगे मंत्र
सामूहिक शादी समारोह में मंत्र पढ़ने के लिए हरिद्वार के 250 पंडित पंडाल में पहुंच गए हैं। हरिद्वार के पंडित अंशुल और लव पांडे ने बताया कि उनके साथ करीब 250 पंडित शादी समारोह में मंत्र पढ़ने के लिए मंडप में बैठ गए हैं। सभी पंडित हरिद्वार के शांतिकुंज भूपत वाला से बुलाए गए हैं। 1100 रुपये का भुगतान किया गया है।