{"_id":"5fcce30aa8deab1c9a03b2ef","slug":"man-attempting-self-immolation-outside-ssp-house-in-moradabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः युवक की पुलिस ने नहीं सुनी फरियाद तो कप्तान के बंगले के पास लगाई खुद को आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः युवक की पुलिस ने नहीं सुनी फरियाद तो कप्तान के बंगले के पास लगाई खुद को आग
Sun, 06 Dec 2020 07:26 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 06 Dec 2020 07:26 PM IST
विज्ञापन
युवक एसएसपी के घर के बाहर खुद को किया आग के हवाले
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असालतपुरा थाना गलशहीद निवासी युवक आसिफ ने रविवार दोपहर बाद एसएसपी बंगले के पास खुदपर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली। वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने उसे बचाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
युवक का आरोप है कि कुछ दिन पहले उसने कोतवाली पुलिस की मदद कर शराब पकड़वाई थी। जिसके बाद से आरोपी उसे लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे थे। उसने इसकी कई बार कोतवाली पुलिस से शिकायत भी की, लेकिन पुलिस ने उसकी नहीं सुनी। इससे तंग होकर उसने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
एसपी सिटी ने बताया कि युवक नशे की हालत में है और झुलसा होने के कारण उसकी हालत ठीक नहीं है। उसे मेरठ रेफर किया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन