फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Man arrested for kidnapping and raping a Class 10 student

Moradabad News: 10वीं की छात्रा को अगवाकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 27 Oct 2025 02:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Mon, 27 Oct 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Man arrested for kidnapping and raping a Class 10 student
कांठ (मुरादाबाद)। क्षेत्र के एक गांव निवासी 10वीं की छात्रा को गांव निवासी युवक बहलाकर ले गया और शादी के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

मामला कांठ थाना क्षेत्र के गांव का है। पुलिस के अनुसार यहां के रहने वाली 10वीं की 15 वर्षीय छात्रा को 15 मार्च 2025 की रात उसी के गांव का विवाहित संजय कुमार अपने साथ ले गया था। उस समय छात्रा अपने साथ घर से नकदी और जेवर भी ले गई थी। उसके पिता ने 16 मार्च को कांठ थाने में आरोपी के खिलाफ बेटी को अगवाकर ले जाने की एफआईआर दर्ज कराई थी। तभी से पुलिस पूरे प्रकरण की विवेचना में जुटी थी। प्रकाश में आया कि आरोपी ने छात्रा के नाबालिग होने के बाद भी उससे शादी कर दुष्कर्म भी किया। पुलिस ने दर्ज एफआईआर में दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट व अन्य धाराओं की भी बढ़ोत्तरी की और आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी थी। रविवार को पुलिस ने सात महीने के बाद आरोपी संजय को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक कांठ सुदेश पाल सिंह ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed