फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Maa Tujhe Pranam: Moradabad Meenu Teej Queen, Kanik crowned Princess, participants enthralled ramp walk

मां तुझे प्रणाम: मुरादाबाद की मीनू को तीज क्वीन- कनिक को प्रिंसेस का ताज, रैंप वॉक से प्रतिभागियों ने मोहा मन

Sun, 13 Aug 2023 10:58 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 13 Aug 2023 10:58 PM IST
सार

मुरादाबाद में अमर उजाला के मां तुझे प्रणाम अभियान कार्यक्रम के तहत तीजोत्सव 2023 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें शहर भर की महिलाओं ने प्रतिभाग किया। 

विज्ञापन
Maa Tujhe Pranam: Moradabad Meenu Teej Queen, Kanik crowned Princess, participants enthralled ramp walk
मुरादाबाद में तीजोत्सव कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद में रंग-बिरंगे परिधानों से बिखरी छटा, रैंप वॉक के लिए बढ़ते कदम, तालियों की गूंज और प्रतिभागियों के मन में जबरदस्त आत्मविश्वास, कुछ ऐसा ही नजारा था अमर उजाला के मां तुझे प्रणाम अभियान के तहत आयोजित हुए तीजोत्सव 2023 कार्यक्रम का। तीज क्वीन का खिताब मीनू यादव को मिला तो तीज प्रिंसेस का ताज कनिका जैन के सिर सजा।

विज्ञापन

Maa Tujhe Pranam: Moradabad Meenu Teej Queen, Kanik crowned Princess, participants enthralled ramp walk
मुरादाबाद में तीजोत्सव कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागी। - फोटो : अमर उजाला

गत वर्ष की तीज क्वीन मिली सिक्का और तीज प्रिंसेज कनिका सक्सेना ने विजेताओं को ताज पहनाए। टिमिट सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर किया गया। मुख्य अतिथि एडीएम सिटी ज्योति सिंह, विशिष्ट अतिथि सीएल गुप्ता नेत्र संस्था की ट्रस्टी शिखा गुप्ता, डॉ. सुषमा राठी, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ से अल्पना रितेश गुप्ता रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Maa Tujhe Pranam: Moradabad Meenu Teej Queen, Kanik crowned Princess, participants enthralled ramp walk
मुरादाबाद में तीजोत्सव कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागी। - फोटो : अमर उजाला

वक्ताओं ने कहा कि इस तरह का मंच मिलने से महिलाओं और युवतियों के आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। मुरादाबाद में ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन होना चाहिए, जिससे मंच पर आते समय लगने वाला डर दूर हो और प्रतिभा निखरकर समाज के सामने आ सके।

विज्ञापन

Maa Tujhe Pranam: Moradabad Meenu Teej Queen, Kanik crowned Princess, participants enthralled ramp walk
मुरादाबाद में तीजोत्सव कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागी। - फोटो : अमर उजाला

हार-जीत के बारे में सोचे बिना आत्मविश्वास के साथ अपने हुनर का प्रदर्शन करना चाहिए। इस दौरान गरिमा सिंह, ज्योति बंसल, प्रीति कश्यप, लेडीज क्लब से उमा टंडन, संजुल अग्रवाल, कुसुम खन्ना, सुषमा गर्ग आदि मौजूद रहीं।

Maa Tujhe Pranam: Moradabad Meenu Teej Queen, Kanik crowned Princess, participants enthralled ramp walk
मुरादाबाद में तीजोत्सव कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागी। - फोटो : अमर उजाला

सभी प्रतिभागियों ने कैटवॉक किया। इसी दौरान अपना परिचय दिया और आत्मविश्वास के साथ जजों के सवालों के जवाब भी दिए।

Maa Tujhe Pranam: Moradabad Meenu Teej Queen, Kanik crowned Princess, participants enthralled ramp walk
मुरादाबाद में तीजोत्सव कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागी। - फोटो : अमर उजाला

सांस्कृृतिक प्रस्तुतियों की रही धूम

कार्यक्रम की शुरुआत में गायत्री डांस अकादमी से यशस्वी राज ने मेरे घर राम आए हैं पर प्रस्तुति दी। लेडीज क्लब की सुषमा गर्ग ने शिव तांडव पर प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। इसके बाद आयशा मिगलानी ने याद पिया की आने लगी पर नृत्य प्रस्तुत किया।

Maa Tujhe Pranam: Moradabad Meenu Teej Queen, Kanik crowned Princess, participants enthralled ramp walk
मुरादाबाद में तीजोत्सव कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागी। - फोटो : अमर उजाला

छू ले आसमां एनजीओ की ओर से अश्वनी, यश और अमित ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर अभिनय कर सभी को भावुक कर दिया और बेटियों की सुरक्षा और उनकी सफलता का संदेश दिया। शशि किरन ने सुरीली आवाज में अरी बहना वन को चले गए श्री राम अयोध्या सूनी कर गए मल्हार सुनाई। बैठक कलाकारों की से हृदयांश वर्मा, अदिति यादव, ईशा शर्मा ने तलवारों पर सिर वार दिए, माना कि मुश्किल है सफर आदि गीत गाए।

Maa Tujhe Pranam: Moradabad Meenu Teej Queen, Kanik crowned Princess, participants enthralled ramp walk
मुरादाबाद में तीजोत्सव कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागी। - फोटो : अमर उजाला

इनको मिले खिताब

प्रिंसेस वर्ग में तीज प्रिंसेस कनिका जैन, फर्स्ट रनरअप राधिका ओबेराय और सेकेंड रनरअप आंचल गुप्ता रहीं। महक मदान को बेस्ट ड्रेस, लिपिका सक्सेना को मिस कांफिडेंट, अनुष्का शर्मा को बेस्ट मेकअप, सौम्या सक्सेना को बेस्ट पर्सनेलिटी, गौरी रस्तोगी को बेस्ट वॉक का खिताब दिया गया।

Maa Tujhe Pranam: Moradabad Meenu Teej Queen, Kanik crowned Princess, participants enthralled ramp walk
मुरादाबाद में तीजोत्सव कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागी। - फोटो : अमर उजाला

क्वीन वर्ग में तीज क्वीन मीनू यादव, फर्स्ट रनरअप हेमा भाटिया और सेकेंड रनरअप शिवि व्यास रहीं। अंशु अग्रवाल को बेस्ट मेकअप, मीनू भट को बेस्ट वॉक, दीप्ति अग्रवाल को बेस्ट ड्रेस, डॉ. एकता भाटिया को बेस्ट पर्सनेलिटी, शिल्पा को मिसेज कांफिडेंट का खिताब दिया गया। विजेताओं को सैशे, प्रमाणपत्र और ट्रॉफी दी गई।

Maa Tujhe Pranam: Moradabad Meenu Teej Queen, Kanik crowned Princess, participants enthralled ramp walk
मुरादाबाद में तीजोत्सव कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागी। - फोटो : अमर उजाला

उम्र भले ही कम, पर आत्मविश्वास से बड़ों को दी चुनौती

कार्यक्रम में कम उम्र होने की वजह से कुछ बच्चे प्रतिभाग नहीं कर पाए, लेकिन निर्णायक मंडल के सदस्यों ने उन्हें मायूस नहीं होने दिया। उनके विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभा को प्रदर्शित करने के लिए प्रोत्साहित किया। खुशी गुप्ता, वान्या चौधरी और प्रत्यूषा अरोरा ने अपने आत्मविश्वास से जिस तरह प्रस्तुति दी, बड़ी उम्र के प्रतिभागियों को चौंका दिया। सभी ने तालिया बजाकर इन बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

Maa Tujhe Pranam: Moradabad Meenu Teej Queen, Kanik crowned Princess, participants enthralled ramp walk
मुरादाबाद में तीजोत्सव कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागी। - फोटो : अमर उजाला

ये रहीं निर्णायक मंडल की सदस्य: प्रियंका गोयल, डॉ. शालू महाजन, शमिता जैन, राधिका अग्रवाल, खुशबू रस्तोगी

Maa Tujhe Pranam: Moradabad Meenu Teej Queen, Kanik crowned Princess, participants enthralled ramp walk
मुरादाबाद में तीजोत्सव कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागी। - फोटो : अमर उजाला

संचालक ने पूछे रोमांचक सवाल: संचालक हुमा अजीज ने मौजूद दर्शकों से रोमांचक सवाल पूछे और विभिन्न एक्टिविटी के माध्यम से सभी को कार्यक्रम से जोड़े रखा।

Maa Tujhe Pranam: Moradabad Meenu Teej Queen, Kanik crowned Princess, participants enthralled ramp walk
मुरादाबाद में तीजोत्सव कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागी। - फोटो : अमर उजाला

इनका रहा सहयोग: ईवाईएलएम इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट से इशिका सिंह, रितु फर्सवान, शिवांगी मिश्रा का सहयोग रहा।

Maa Tujhe Pranam: Moradabad Meenu Teej Queen, Kanik crowned Princess, participants enthralled ramp walk
मुरादाबाद में तीजोत्सव कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागी। - फोटो : अमर उजाला

इनको किया सम्मानित

सीता रसोई से सुप्रीत सिंह, जूही माथुर, सुनीता चौधरी, आओ हाथ बढ़ाएं...एक पहल मदद की से गीतांजलि पांडेय, गोल्डन लॉयनेस क्लब आर्यन से डॉ. अनुपमा मिश्रा, रति रस्तोगी, मोनिका गर्ग, भावना जैन, भारत विकास परिषद संस्कृति से अंजलि गौड़, मीनाक्षी शर्मा, पर्यावरण इकोलॉजिकल उत्थान समिति से रेखा बिष्ट, मिथलेश सांगवान, मंजू गर्ग, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ से अल्पना रितेश गुप्ता, चारू भल्ला, शिवानी सिंह, मदालसा शर्मा, सुषमा सरन, रंजना शर्मा, रचना अग्रवाल, एलएनएस क्लब प्राचीन से प्रिया पांडेय।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed