फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Lover blackmailed her and threatened to kill her husband woman suicide after making alleged in amroha

UP: 'प्रेमी ब्लैकमेल करता था... पति को खिलाने के लिए दिया था जहर, मैंने खुद खाया'; सुसाइड से पहले बनाया वीडियो

Sat, 22 Nov 2025 03:29 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 22 Nov 2025 03:29 PM IST
सार

यूपी के अमरोहा में एक महिला ने प्रेमी पर गंभीर आरोप लगाकर खुदकुशी कर ली। आत्मघाती कदम उठाने से पहले महिला ने वीडियो भी बनाया। कहा कि आरोपी ब्लैकमेल करता था। पति को मारने की धमकी देता था।

विज्ञापन
Lover blackmailed her and threatened to kill her husband woman suicide after making alleged in amroha
अमरोहा पुलिस कर रही जांच (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

अमरोहा के सैदनगली इलाके निवासी एक महिला ने जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन महिला को बचाया नहीं जा सका। आत्मघाती कदम उठाने से पहले महिला ने एक वीडियो बनाया जो वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


करीब 19 सेकंड के इस वीडियो में महिला बोल रही है कि प्रेमी ब्लैकमेल करता था। धमकाता था। पति को जान से मारने की बात करता था और शादी करने के लिए कहता था। पति को रास्ते से हटाने के लिए प्रेमी ने उसे जहर लाकर दिया था जिससे परेशान होकर उसने खुद ही वह जहर खा लिया। 
विज्ञापन


सैदनगली थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 30 वर्षीय उसकी पत्नी के गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध थे। आरोपी युवक शादीशुदा है। व्यक्ति के मुताबिक, आरोपी उसकी पत्नी पर लगातार शादी का दबाव बना रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी कई बार दे चुका था धमकी 
इसको लेकर वह कई बार धमकी भी दे चुका था। महिला के पति ने बताया कि आरोपी उसकी पत्नी को ब्लैकमेल भी करता था। साथ ही उसे हटाने के लिए कहता था। व्यक्ति के मुताबिक, आरोपी के शादी को लेकर बनाए जा रहे दबाव और उसकी धमकियों से तंग आकर उसकी पत्नी ने 18 नवंबर की सुबह करीब 10 बजे जहर खा लिया। 

आहत होकर जहर खा लिया
तबीयत बिगड़ने पर वह परिजनों के साथ पत्नी को लेकर एक अस्पताल में लेकर पहुंचा। दो दिन तक इलाज के बाद बृहस्पतिवार शाम करीब 7:30 बजे उसकी पत्नी की मौत हो गई। व्यक्ति के मुताबिक मरने से पहले उसकी पत्नी ने बताया कि आरोपी ने ही उसे पति को मारने की लिए जहर दिया था। ऐसा नहीं करने पर आरोपी ने उसे मारने की धमकी दी थी। इससे आहत होकर उसने खुद ही जहर खा लिया।

करीब 19 सेकंड का वीडियो वायरल 
18 नवंबर की सुबह करीब दस बजे आत्मघाती कदम उठाने से पहले महिला ने एक वीडियो बनाया। करीब 19 सेकेंड का यह वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें महिला कह रही है कि गांव का ही युवक उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहा था। उसने ही उसे पति को मारने के लिए जहर दिया था। साथ ही ऐसा नहीं करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी थी। इससे परेशान होकर उसने खुद ही जहर खा लिया

करीब छह साल पहले महिला ने किया था प्रेम विवाह
जहर खाकर जान देने वाली महिला ने करीब छह साल पहले ही प्रेम विवाह किया था। गांव निवासी युवक पंजाब में काम करता था। वहां उसका महिला से मुलाकात हुई और कुछ दिनों बाद ही दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया था। इसके बाद दोनों सैदनगली क्षेत्र के गांव में आकर रहने लगे। दोनों से दो बच्चे भी हैं। उधर, जिस युवक पर जहर लाकर देने का आरोप है कि वह भी शादीशुदा हैं। उस पर भी दो बच्चे हैं। 
 

मामले की जांच में जुटी पुलिस 
थानाध्यक्ष विकास सहरावत ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed